भारत

राशनकार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत, निगम के गोदामों में पहुंचा सरसों तेल

Shantanu Roy
6 July 2026 4:44 PM IST
राशनकार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत, निगम के गोदामों में पहुंचा सरसों तेल
x
Shimla. शिमला। प्रदेश के राशन डिपुओं में सरसों की तेल की सप्लाई शुरू हो गई है। खाद्य आपूर्ति निगम के गोदामों में 14.23 लाख लीटर सरसों तेल की सप्लाई पहुंच गई है। खाद्य आपूर्ति निगम ने 82 लाख लीटर सरसों तेल का सप्लाई ऑर्डर जारी किया है। प्रदेश के सरकारी डिपुओं में सरसों का तेल अब बाजार से 60 रुपए तक सस्ता मिलेगा। प्रदेश के सरकारी डिपुओं में अब अडानी समूह की कंपनी तीन माह तक राशन डिपुओं में सरसों के तेल की सप्लाई करेगी। सरसों के तेल की खरीद के लिए जारी टेंडर प्रक्रिया में अडानी की बोली सबसे कम पाई गई है, जिसके बाद कंपनी को सप्लाई का जिम्मा सौंपा गया है। राज्य के करीब 19 लाख राशन कार्ड धारकों को इसका सीधा
लाभ मिलेगा।


प्रदेश सरकार सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत हर माह राशन कार्ड धारकों को दो लीटर खाद्य तेल उपलब्ध करवाती है। नई व्यवस्था के तहत डिपुओं में सरसों का तेल करीब 160 रुपए प्रति लीटर की दर से मिलेगा, जबकि खुले बाजार में खाद्य तेल के दाम 220 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच चुके हैं। ऐसे में उपभोक्ताओं को प्रति लीटर लगभग 60 रुपए तक की राहत मिलेगी। राशन डिपो में प्रदेश सरकार तीन दालें जिसमें मलका, माश और दाल चना, दो लीटर तेल रिफाइंड और सरसों के अलावा चीनी और एक किलो नमक सबसिडी पर दिया जा रहा है, जबकि गेहूं और चावल केंद्र सरकार उपलब्ध करा रही है।
Next Story