भारत

जम्मू कश्मीर से बड़ी खबर...बारामुला जिले में कई घरों में लगी भीषण आग

jantaserishta.com
11 Jun 2021 6:18 AM IST
जम्मू कश्मीर से बड़ी खबर...बारामुला जिले में कई घरों में लगी भीषण आग
x

ani 

देखे वीडियो

जम्मू कश्मीर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बारामुला जिले के नूरबाग इलाके में कई घरों में भीषण आग लग गई है. घटना अब से कुछ ही देर पहले की बतायी जा रही है.

खबरों के मुताबिक देर रात अचानक कई घरों में भीषण आग लग गई. आग लगने के कारण अभी साफ नहीं हो सका है. वहीं, घटना से इलाके में हड़कंप मच उठा है. कई लोगों के फंसे होने की आशंका भी जताई जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार, घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है साथ ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग पर काबू पाने के लिए घटना स्थल पर पहुंच रही हैं.

घटना की इस वीडियो को देख साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि आग ने काफी भयावह रूप ले रखा है. कई घर आग की चपेट में आ चुके हैं. वहीं आग की लपटे काफी भयानक दिख रही हैं. घटना से इलाके में चारों तरह चीख पुकार मच गई है. लोग एक दूसरे से मदद मांगते सड़कों पर इधर उधर भागते दिखाई पड़ रहे हैं. फिलहाल घटना स्थल से किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है लेकिन ऐसा होने की संभावना पूरी बनते दिख रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story