बड़ी खबर: बस और ट्राली में जबरदस्त टक्कर, 4 लोगों की मौत

भिवानी. हरियाणा के भिवानी-हिसार रोड पर गुरुवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. जाटू लोहारी के नजदीक एक बस और ट्रेक्टर ट्रॉली में जबरदस्त टक्कर हो गई. जानकारी के मुताबिक, हादसे में 4 यात्रियों की मौत हो गई है. दो दर्जन के करीब लोग घायल हो गए है. घायलों को भिवानी नागरिक अस्पताल लाया गया. तो वहीं कुछ घायलों को उपचार के लिए हिसार ले जाया गया है. अस्पताल में इलाक के लिए लाए घायलों में से तीन को चिकित्सकों ने मृत घोषित किया. गंभीर रूप से घायल चार लोगों को रोहतक रेफर किया गया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





