भारत

बड़ा खुलासा VIDEO: पाकिस्तान की ओर से करीब 500 ड्रोन आए, भारतीय सेना ने हर हमले को कर दिया नाकाम

jantaserishta.com
9 May 2025 5:21 PM IST
बड़ा खुलासा VIDEO: पाकिस्तान की ओर से करीब 500 ड्रोन आए, भारतीय सेना ने हर हमले को कर दिया नाकाम
x
24 शहरों को निशाना बनाने की नाकाम कोशिश.

नई दिल्ली: ऑपरेशन सिंदूर को लेकर विदेश मंत्रालय की थोड़ी देर में प्रेस कांफ्रेंस होगी। विदेश सचिव विक्रम मिसरी के साथ कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह मौजूद रहेंगी।

भारत-तनाव के बीच विदेश मंत्रालय की यह लगातार तीसरी प्रेस कांफ्रेंस होगी। इससे पहले 7 और 8 मई को भी सरकार की तरफ से ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी दी गई थी। भारत ने गुरुवार रात पाकिस्तान की तरफ से सभी हमलों को नाकाम कर दिया था। एयर डिफेंस सिस्टम S-400 से सभी मिसाइलों और ड्रोन्स को मार गिराया था। किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं आई थी।
पाकिस्तान ने कल रात दागे थे 500 ड्रोन
पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है, सेना सूत्रों के मुताबिक 8 मई यानी कल रात 8 बजे से 11:30 बजे के बीच पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान और गुजरात के 24 शहरों में एक साथ 500 ड्रोन से हमला किया था, लेकिन भारत ने पाकिस्तान की इस कोशिश को नाकाम कर दिया।
वहीं, न्यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से बताया था कि S-400 ने पठानकोट में पाकिस्तान का एक फाइटर जेट मार गिराया है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी। 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर के बारे में पहली बार जानकारी दी गई थी। इसमें बताया गया था कि 6 मई की रात 1:04 बजे से 1:28 बजे के बीच 24 मिनट में 9 टारगेट तबाह किए गए थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story