भारत

BREAKING: सभी दुकानों को शाम 7 बजे तक बंद करने का आदेश...राज्यों को इमरजेंसी पावर्स के इस्तेमाल का आदेश

jantaserishta.com
9 May 2025 4:37 PM IST
BREAKING: सभी दुकानों को शाम 7 बजे तक बंद करने का आदेश...राज्यों को इमरजेंसी पावर्स के इस्तेमाल का आदेश
x

नई दिल्ली: भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध के हालात बने हुए हैं। तनाव के बीच केंद्र सरकार ने एक नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें कहा गया है कि सेना प्रमुख चाहें तो वे टेरिटोरियल आर्मी के अफसरों-जवानों को बुला सकते हैं। TA अर्धसैनिक बल है, जो जरूरत पड़ने पर सेना की सहायता करती है। उधर, गृह मंत्रालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को इमरजेंसी पावर का इस्तेमाल करने का आदेश दिया है।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, नेवी चीफ एडमिरल दिनेश त्रिपाठी, एयर चीफ मार्शल एपी सिंह और CDS अनिल चौहान ने ताजा हालात की जानकारी दी। गृहमंत्री ने भी BSF, CISF के अफसरों के साथ मीटिंग की। उन्होंने भारत-पाकिस्तान बॉर्डर और एयरपोर्ट्स की सिक्योरिटी की जानकारी ली। कृषि मंत्रालय और स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी तैयारियों को लेकर मीटिंग की।
इस बीच, LoC पर पाकिस्तानी फौज 3 दिन से लगातार फायरिंग कर रही है। इसमें 17 नागरिकों की मौत हुई है। इनमें 5 बच्चे भी शामिल हैं। कई इमारतों और गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा है।
PAK ने कल रात दागे थे 500 से ज्यादा ड्रोन, 24 शहरों को निशाना बनाने की कोशिश की
पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है, सेना सूत्रों के मुताबिक 8 मई यानी कल रात 8 बजे से 11:30 बजे के बीच पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान और गुजरात के 24 शहरों में एक साथ 500 ड्रोन से हमला किया था, लेकिन भारत ने पाकिस्तान की इस कोशिश को नाकाम कर दिया।
चंडीगढ़ में आज सभी दुकानों और रेस्टोरेंट्स को शाम 7 बजे तक बंद करने का आदेश ​​​​​​​
चंडीगढ़ जिला प्रशासन ने आज चंडीगढ़ में सभी दुकानें, व्यावसायिक प्रतिष्ठान और रेस्टोरेंट्स को शाम 7:00 बजे तक बंद करने का आदेश जारी किया है। इस निर्देश से मेडिकल दुकानों को छूट दी गई है और वे सामान्य रूप से खुले रहेंगे। उपायुक्त (DC) चंडीगढ़ ने इस आदेश की पुष्टि करते हुए सभी व्यापारियों और नागरिकों से सहयोग की अपील की है।
श्रीगंगानगर में शाम 7 बजे तक बाजार बंद करने के आदेश
श्रीगंगानगर में शुक्रवार से शाम 7 बजे तक बाजार बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं। सीमावर्ती गांवों में रहने वाले लोगों को पूरी तरह से ब्लैक आउट करने के लिए कहा है। घरों की खिड़कियों-दरवाजों को भी ढकने के लिए कहा गया है, ताकि कोई रोशनी नहीं दिखे।
जैसलमेर में शुक्रवार से बाजार शाम 5 बजे से ही बंद होंगे। ब्लैकआउट 12 घंटे रहेगा, जो शाम 6 बजे से शुरू होगा। रात में शादी न करें । जिले के रामदेवरा क्षेत्र में शुक्रवार शाम 4 बजे से सभी दुकानें, व्यापारिक प्रतिष्ठान, धर्मशालाएं और गोदाम बंद रखने के आदेश दिए गए हैं।
उत्तराखंड में हाईअलर्ट, नेपाल से सटे जिलों में चौकसी
ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव को देखते हुए उत्तराखंड में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। राज्यभर में सुरक्षा को लेकर पुलिस और खुफिया एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया है। खासकर नेपाल सीमा से सटे जिलों में अतिरिक्त चौकसी बरती जा रही है। राजधानी देहरादून में गुरुवार देर रात सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें संदिग्धों से गहन पूछताछ की गई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null