भारत
राज्य बिजली बोर्ड लिमिटेड का बड़ा फैसला, सीनियर असिस्टेंट के 159 पद समाप्त
Shantanu Roy
27 July 2025 3:26 PM IST

x
Shimla. शिमला। राज्य बिजली बोर्ड लिमिटेड ने एक बड़ा फैसला लेते हुए ऑपरेशन विंग के तहत विभिन्न इकाइयों में कार्यरत सीनियर असिस्टेंट के 159 पदों को सरप्लस घोषित कर दिया है। इन पदों को अब न तो भरा जाएगा और न ही प्रोमोशन या ट्रांसफर के माध्यम से उपयोग में लाया जाएगा। इन्हें बोर्ड सचिवालय के सरप्लस पूल में रखा जाएगा। वहीं, प्रदेश के दस अन्य इलाकों में सीनियर असिस्टेंट के दस नए पदों को दूसरी इकाइयों से डाइवर्ट करके तैनात किया जा रहा है।
जिससे यह संदेश स्पष्ट है कि अब केवल जरूरत के अनुसार ही स्टाफ की तैनाती होगी। जिन दस इलेक्ट्रिक सब डिवीजन में वरिष्ठ सहायकों के पद भरे जाएंगे, उनमें इलेक्ट्रिक डिवीजन नंबर एक ढली में एक, कालाअंब में एक, धौलाकुआं में एक, मानपुरा में एक, चिडग़ांव में एक, भुंतर में एक, बसाल में एक, खड्ड में एक, दुलैहड़ में एक तथा झंडूता में एक पद भरा जाएगा। जिन-जिन क्षेत्रों में पदों की जरूरत होगी, वहां बोर्ड प्रबंधन इन पदों को भर देगा।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi News
Next Story





