भारत

जम्मू कश्मीर के राजौरी में आतंकियों की बड़ी साजिश नाकाम, IED बरामद कर काम किया गया तमाम

jantaserishta.com
16 April 2022 10:25 AM IST
जम्मू कश्मीर के राजौरी में आतंकियों की बड़ी साजिश नाकाम, IED बरामद कर काम किया गया तमाम
x

नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर के राजौरी में सुरक्षा बलों और पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस और सुरक्षाबलों के जवानों ने राजौरी में IED बरामद किया है. जिसके बाद प्रदेश को दहलाने की आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया गया है. राजौरी के एसएसपी ने बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षाबलों ने राजौरी गुरदान रोड पर एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) बरामद कर एक आतंकी साजिश को विफल कर दिया, जिसे बाद में सुरक्षित स्थान पर ले जाकर नष्ट कर दिया गया. जम्मू-कश्मीर पुलिस को एक विश्वसनीय सूचना मिली थी कि राजौरी गुरदान रोड पर एक गांव में कुछ संदिग्ध गतिविधियां हुई हैं. जिसके बाद पुलिस के एसओजी और सेना की टीमों ने आज सुबह क्षेत्र में एक संयुक्त रूप से घेराबंदी करते हुए तलाशी अभियान शुरू किया.

पुलिस और सुरक्षा बलों के जवानों को राजौरी में सड़क के किनारे एक संदिग्ध वस्तु पड़ी मिली जो IED निकली. बाद में पुलिस के बम दस्ते ने इसे अपने कब्जे में लेकर एक नियंत्रित विस्फोट के माध्यम से इसे नष्ट कर दिया. एसएसपी राजौरी ने बताया कि इस मामले में अभी जांच जारी. पुलिस ने कहा कि जम्मू-कश्मीर पुलिस को एक इस बारे में एक सूचना मिली थी कि राजौरी गुरदान रोड पर गुरदान चावा गांव में कुछ संदिग्ध गतिविधि हुई है.
गुप्त सूचना के बाद इस पर जम्मू-कश्मीर पुलिस, स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ऑफ पुलिस और सेना की टीमों ने शनिवार तड़के इलाके में एक संयुक्त घेराबंदी और तलाशी ऑपरेशन चलाया. इस दौरान IED बरामद किया गया. आशंका जताई जा रही है आतंकी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे लेकिन पुलिस और सुरक्षा बलों की सक्रियता से उनके मंसूबों पर पानी फिर गया. पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story