भारत
BIG BREAKING: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह श्रीनगर हुए रवाना
Shantanu Roy
22 April 2025 7:45 PM IST

x
देखें VIDEO...
New Delhi. नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकवादी हमले के बाद हालात का जायजा लेने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा श्रीनगर के लिए रवाना हो गए हैं। आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार और जम्मू-कश्मीर प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। गृह मंत्री अमित शाह खुद हालात पर नजर रख रहे हैं और सुरक्षा एजेंसियों से लगातार संपर्क में हैं।
#WATCH | दिल्ली: पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकवादी हमले के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा श्रीनगर के लिए रवाना हुए। pic.twitter.com/fNqYmOFs7X
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 22, 2025
इस दौरे के दौरान वे सुरक्षाबलों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक कर हालात की समीक्षा करेंगे। गौरतलब है कि पहलगाम में आतंकियों ने पर्यटकों के एक ग्रुप पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी, जिसमें कई लोग घायल हुए हैं। हमले के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में तलाशी अभियान तेज कर दिया है। श्रीनगर में अमित शाह की मौजूदगी के दौरान सुरक्षा इंतजाम और भी कड़े कर दिए गए हैं।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





