छत्तीसगढ़
श्रमिक कल्याण हेतु संकल्पित हमारी सरकार: विष्णुदेव साय
Shantanu Roy
22 April 2025 7:07 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने श्रमिकों के जीवन में सुविधा और स्थिरता लाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने श्रमिकों के कल्याण के लिए "छत्तीसगढ़ औद्योगिक भूमि एवं भवन प्रबंधन नियम, 2015" में संशोधन को मंजूरी दी है। इस संशोधन के तहत अब राज्य के उद्योगों में काम करने वाले श्रमिकों को फैक्ट्री परिसर में ही आवासीय सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
श्रमिक कल्याण हेतु संकल्पित है हमारी सरकार
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) April 22, 2025
श्रमिकों को फैक्ट्री परिसर में ही आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने "छत्तीसगढ़ औद्योगिक भूमि एवं भवन प्रबंधन नियम, 2015" में संशोधन किया गया है। इस पहल से उद्योगों एवं श्रमिकों के लिए अधिक अनुकूल वातावरण तैयार होगा। #संवर_रहा_छत्तीसगढ़ pic.twitter.com/UFIr7slza7
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि इस निर्णय से औद्योगिक विकास के साथ-साथ श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी। इससे न सिर्फ श्रमिकों का जीवन आसान होगा बल्कि उद्योगों के लिए भी अनुकूल और स्थिर कार्य वातावरण तैयार किया जा सकेगा। सरकार की इस पहल से श्रमिकों को कार्यस्थल के समीप सुरक्षित और सुलभ आवास मिलेगा, जिससे उनके समय और संसाधनों की बचत होगी। इस निर्णय से औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी और श्रमिकों का जीवन स्तर बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदीChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





