भारत

बिग ब्रेकिंग: सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को किया ढेर

jantaserishta.com
25 Sept 2022 2:15 PM IST
बिग ब्रेकिंग: सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को किया ढेर
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षा बलों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया है. जवानों ने इनके पास से दो एके-47, दो पिस्टल और चार हैंड ग्रैनेड बरामद हुए हैं. हालांकि अभी तक आतंकियों की पहचान नहीं हो पाई है. इलाके में सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी है.

कुपवाड़ा में भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवानों ने संयुक्त ऑपरेशन में दो आतंकियों को मार गिराया. सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच ये मुठभेड़ कुपवाड़ा में माछिल इलाके में एलओसी टेकरी नर में किया गया है. अभी तक मारे गए आतंकियों की पहचान नहीं हो पाई है. जवानों ने इनके पास से दो एके-47, दो पिस्टल और चार हैंड ग्रेनेड बरामद हुए हैं. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने ये जानकारी दी है.
बीते 14 सितंबर को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो आतंकियों को ढेर किया था. मारे गए आतंकी ग़ज़वत उल हिन्द (AGuH) से जुड़े हुए थे. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि ये दोनों आतंकी बीते 2 सितंबर को पश्चिम बंगाल के मजदूर पर हमला करने में शामिल थे. कश्मीर के एडीजीपी ने इन आतंकियों की पहचान करते हुए बताया कि एक आतंकी पुलवामा का रहने वाला ऐजाज़ रसूल नज़र और दूसरा शाहिद अहमद उर्फ अबु हमज़ा था.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story