भारत
BIG BREAKING: पी. चिदंबरम की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
Shantanu Roy
8 April 2025 8:53 PM IST

x
देखें VIDEO...
Gujarat. गुजरात। मंगलवार को गुजरात के अहमदाबाद में कांग्रेस पार्टी के सीनियर नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम की तबीयत अत्यधिक गर्मी की वजह से बिगड़ गई। पी. चिदंबरम गर्मी की वजह से साबरमती आश्रम में बेहोश हो गए, इसके तुरंत बाद उन्होंने एंबुलेंस से अस्पताल ले जाना पड़ा। हालांकि अब से कुछ देर पहले पी. चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम द्वारा X पर पोस्ट कर कहा गया, “मेरे पिता ठीक हैं और डॉक्टर उनकी जांच कर रहे हैं।” पीटीआई द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब कांग्रेस नेता साबरमती आश्रम में प्रार्थना सभा में भाग ले रहे थे। जब चिदंबरम बेहोश हो गए, तो उन्हें अन्य नेताओं ने एम्बुलेंस में ले जाकर अस्पताल पहुंचाया।
#WATCH | Ahmedabad, Gujarat: Congress leader P Chidambaram fell unconscious due to heat at Sabarmati Ashram and was taken to a hospital. pic.twitter.com/CeMYLk1C25
— ANI (@ANI) April 8, 2025
इससे पहले दिन में, चिदंबरम सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय स्मारक में कांग्रेस कार्यसमिति की विस्तारित बैठक में शामिल हुए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को बीजेपी और RSS पर आरोप लगाया कि पिछले कई सालों से कई राष्ट्रीय नायकों को लेकर एक सोचा समझा षड्यंत्र चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल की विचारधारा आरएसएस के विचारों के विपरीत थी और यह हास्यास्पद है कि आज इस संगठन के लोग सरदार पटेल की विरासत पर दावा करते हैं। मल्लिकार्जुन खड़गे ने यह दावा भी किया कि आज सांप्रदायिक विभाजन के जरिए देश के बुनियादी मसलों से ध्यान भटकाया जा रहा है और सामंती एकाधिकार संसाधनों पर क़ब्ज़ा करते हुए शासन को नियंत्रित करने की राह पर हैं। उन्होंने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए यह जरूरी है।
Tagsपी. चिदंबरम बेहोशसाबरमती आश्रम घटनागर्मी से तबीयत बिगड़ीचिदंबरम अस्पताल में भर्तीकार्ति चिदंबरम बयानकांग्रेस कार्यसमिति बैठकसरदार पटेल पर खड़गे का बयानआरएसएस बनाम सरदार पटेलमल्लिकार्जुन खड़गे का हमलासांप्रदायिक राजनीति पर कांग्रेसP. Chidambaram unconsciousSabarmati Ashram incidenthealth deteriorated due to heatChidambaram admitted to hospitalKarti Chidambaram statementCongress Working Committee meetingKharge's statement on Sardar PatelRSS vs Sardar PatelMallikarjun Kharge's attackCongress on communal politics
Next Story





