छत्तीसगढ़
शिवनगर में चाकू मारकर युवक की हत्या, आरोपी शुभम साहू गिरफ्तार
Shantanu Roy
8 April 2025 7:44 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर के आजाद चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवनगर में चाकू मारकर युवक की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। प्रार्थिया कमलेश्वरी निषाद ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसका पुत्र गोपी निषाद 8 अप्रैल को सुबह टहलने निकला था। इसी दौरान मंगलम भवन चौक के पास स्थित मुरारकर कॉम्प्लेक्स के पास पुरानी रंजिश के चलते शुभम साहू नामक युवक ने गोपी निषाद पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक गोपी निषाद थाना आजाद चौक का हिस्ट्रीशीटर था, जिसके खिलाफ 9 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उनके मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम डी.आर. पोर्ते, एएसपी क्राइम संदीप मित्तल, नगर पुलिस अधीक्षक अमन कुमार झा, डीएसपी क्राइम संजय सिंह, एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट एवं थाना आजाद चौक की टीम ने संयुक्त कार्रवाई की।
टीम द्वारा घटना स्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ की गई और आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी गई। अंततः आरोपी शुभम साहू उर्फ हेमंत पिता पुनीत राम साहू (उम्र 18 वर्ष), निवासी बजरंग नगर, अन्नपूर्णा मंदिर के सामने, थाना आजाद चौक, रायपुर को हिरासत में लिया गया। उससे घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है। इस कार्रवाई में थाना आजाद चौक के निरीक्षक जितेन्द्र ताम्रकार, एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट के प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय, सउनि प्रेमराज बारिक, प्र.आर. विजय पटेल, दीपक बघेल, आरक्षक राकेश पाण्डेय, टीकम साहू, अभिषेक सिंह, शिवम द्विवेदी तथा थाना आजाद चौक के उनि. लिखन वर्मा, मेंजस लकड़ा, आरक्षक सचित शर्मा एवं मुकेश कुमार पाण्डेय की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 89/25, धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updateजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





