भारत
BIG BREAKING: भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम समझौते पर महबूबा मुफ्ती का बड़ा बयान
Shantanu Roy
10 May 2025 7:09 PM IST

x
देखें VIDEO...
Srinagar. श्रीनगर। भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम समझौते पर PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा, "सबसे पहले मैं इसमें हस्तक्षेप के लिए अमेरिकी डोनाल्ड ट्रंप को धन्यवाद देना चाहूंगी और इसके साथ ही मैं अपने देश के नेतृत्व और पाकिस्तान का भी शुक्रिया अदा करना चाहते हैं क्योंकि दोनों देश संघर्ष विराम पर सहमत हुए। क्योंकि जब हमारे देश और पाकिस्तान के बीच युद्ध होता है तो सबसे ज्यादा तकलीफ जम्मू-कश्मीर के लोगों को होता है..." पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) की प्रमुख और जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने भारत और पाकिस्तान के बीच हुए संघर्ष विराम समझौते का स्वागत किया है।
#WATCH श्रीनगर: भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम समझौते पर PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा, "सबसे पहले मैं इसमें हस्तक्षेप के लिए अमेरिकी डोनाल्ड ट्रंप को धन्यवाद देना चाहूंगी और इसके साथ ही मैं अपने देश के नेतृत्व और पाकिस्तान का भी शुक्रिया अदा करना चाहते हैं क्योंकि दोनों देश… pic.twitter.com/mLrZIUIbCS
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 10, 2025
उन्होंने इस पहल के लिए अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि वह इस समझौते में हस्तक्षेप के लिए ट्रंप को धन्यवाद देती हैं। महबूबा मुफ्ती ने भारत और पाकिस्तान दोनों के नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और कहा कि संघर्ष विराम पर सहमति दोनों देशों के हित में है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जब भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसी स्थिति बनती है, तो उसका सबसे अधिक खामियाजा जम्मू-कश्मीर के लोगों को भुगतना पड़ता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह संघर्ष विराम समझौता क्षेत्र में शांति और स्थिरता की दिशा में एक सकारात्मक कदम साबित होगा।
Next Story





