भारत
BIG BREAKING: बलूचिस्तान में बड़ा आतंकी हमला, 9 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत
Shantanu Roy
12 Aug 2025 7:05 PM IST

x
छग
Balochistan. बलूचिस्तान। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में एक बार फिर बड़ा आतंकी हमला हुआ है, जिसमें कम से कम 9 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को इस हमले की पुष्टि की। वाशुक जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, दर्जनों आतंकवादियों ने एक पुलिस थाने और सीमा बल परिसर को निशाना बनाया। अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया, “जब सेना का मूवमेंट हो रहा था, तभी आतंकवादियों ने हमला कर दिया और 9 सैनिकों को मार डाला।”
इससे पहले बलूचिस्तान के मस्तुंग जिले में जाफर एक्सप्रेस को विस्फोट से निशाना बनाया गया था। पटरी पर लगाए गए बम के कारण ट्रेन के छह डिब्बे पटरी से उतर गए, जिससे चार लोग घायल हो गए। घटना के समय ट्रेन पेशावर की ओर जा रही थी। हाल ही में बलूचिस्तान में अज्ञात बंदूकधारियों ने एक यात्री बस पर भी हमला किया था, जिसमें 3 लोगों की मौत और 7 लोग घायल हुए थे। यह हमला कलात इलाके में हुआ था, जब बस कराची से क्वेटा जा रही थी।
इसके अलावा, बलूचिस्तान के किला अब्दुल्ला जिले में जब्बार मार्केट के पास हुए बम विस्फोट में 4 लोगों की मौत और 20 अन्य घायल हुए थे। विस्फोट से आसपास की इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा, कई दुकानें ढह गईं और आग लग गई थी। गौरतलब है कि बलूचिस्तान पिछले दो दशकों से अशांति का सामना कर रहा है। स्थानीय जातीय बलूच समूहों और संबंधित संगठनों का आरोप है कि पाकिस्तान सरकार प्रांत की खनिज संपदा का दोहन कर रही है। बलूच विद्रोही समय-समय पर पाकिस्तानी सुरक्षा बलों और सरकारी प्रतिष्ठानों को निशाना बनाते हुए घातक हमले करते रहे हैं।
Tagsबलूचिस्तान हमलापाकिस्तान आतंकी हमलापाकिस्तानी सैनिकवाशुक जिलाजाफर एक्सप्रेस विस्फोटबलूच विद्रोहीBalochistan attackPakistan terror attackPakistani soldiers killedWashuk districtJaffar Express blastBaloch insurgentsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





