
x
वीडियो सामने आया.
भरतपुर: राजस्थान के भरतपुर में सोमवार शाम करीब 5 बजे शहर कोतवाली थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई. सड़क पर पैदल चल रही महिला को पीछे से दौड़ते आए सांड ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला हवा में उछल गई और पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.
जानकारी के मुताबिक, पाई बाग की रहने वाली 55 वर्षीय महिला शाहजहां घटना के समय बाजार से घरेलू सामान खरीदकर घर लौट रही थीं. महिला सड़क किनारे पैदल चल रही थीं. इस दौरान अचानक पीछे से दो सांड आपस में लड़ते हुए दौड़ते हुए आए. इसके बाद आगे वाले सांड ने महिला को सींगों से जोरदार टक्कर मारकर कई फीट हवा में उछाल दिया.
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला हवा में उछल गई और मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ीं. घटना के बाद सांड टक्कर मारते हुए वहां से भाग निकला. स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर महिला को उठाया और नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है. डॉक्टरों के बताया, महिला को गंभीर चोटें आई हैं. लेकिन उनकी स्थिति अब स्थिर है.
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सड़क पर अक्सर आवारा पशु घूमते रहते हैं, जिससे आए दिन ऐसे हादसे होते हैं. स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि शहर की सड़कों से आवारा पशुओं को हटाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके. फिलहाल, पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है और नगर परिषद को इस मामले की सूचना दी है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





