भारत
BIG BREAKING: उद्योगपति ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से सिर में मारी गोली
Shantanu Roy
4 July 2025 3:41 PM IST

x
जांच में जुटी पुलिस
Katanee. कटनी। शहर के जाने-माने उद्योगपति अजय गेई ने बीती रात अपने घर में लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। घटना माधव नगर गेट के पास स्थित उनके निवास पर रात करीब 1 से 1:30 बजे के बीच हुई। पुलिस प्रारंभिक जांच में शारीरिक पीड़ा और डिप्रेशन को संभावित कारण मान रही है। अजय गेई फूड प्रोडक्ट्स और होटल अरिंदम के संचालक थे। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया के अनुसार, गोली की आवाज सुनकर परिवार के सदस्य कमरे की ओर भागे, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की का शीशा तोड़कर प्रवेश करने पर अजय को खून से लथपथ पाया गया। परिजनों ने बताया कि कुछ वर्ष पूर्व रायपुर में उनके हिप्स का ऑपरेशन हुआ था और वे लंबे समय से उस दर्द से परेशान चल रहे थे, जिससे वे डिप्रेशन में आ गए थे। पुलिस आत्महत्या के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है।
Next Story





