छत्तीसगढ़

दंपति की हरकत से गांव की हो रही थी बदनामी, सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

Nil dhankar
4 July 2025 2:03 PM IST
दंपति की हरकत से गांव की हो रही थी बदनामी, सेक्स रैकेट का भंडाफोड़
x
छग

कबीरधाम। पुलिस ने देहव्यापार में लिप्त पति-पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दोनों के खिलाफ लंबे समय से अवैध गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी। शिकायत पर कार्रवाई करते हुये दोनों को उनके घर से पकड़ा गया। घटना लाखाटोला ग्राम की है।

दरअसल, पुलिस को शिकायत मिली थी कि लाखाटोला ग्राम में दंपति के द्वारा देह व्यापार संचालित किया जा रहा है। इस सूचना पर एसपी धर्मेन्द्र सिंह के निर्देश में थाना सहसपुर लोहारा पुलिस द्वारा यह कार्यवाही की गई। थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लाखाटोला में लंबे समय से देह व्यापार जैसी अवैध गतिविधियों की सूचनाएं प्राप्त हो रही थीं, जिस पर पुलिस द्वारा लगातार सतर्क निगरानी रखी जा रही थी।

जांच के बाद ग्राम लाखाटोला निवासी ईतवारी खुटेल पिता रूगु पटेल, उम्र 40 वर्ष और उसकी पत्नी 40 वर्ष को पकड़ा गया। दोनों के विरुद्ध देह व्यापार जैसी संगीन गतिविधियों में संलिप्त होने के कारण धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत इस्तगाशा क्रमांक 28/86/2025 तैयार कर एसडीएम न्यायालय लोहारा में प्रस्तुत किया गया। न्यायालय द्वारा वारंट जारी किए जाने पर अनावेदक ईतवारी खुटेल को जिला जेल कवर्धा तथा अनावेदिका महिला को महिला जेल दुर्ग भेजा गया।

Next Story
null