
x
जम्मू के लोगों को बंकर में किया गया शिफ्ट
New Delhi. नई दिल्ली। भारत ने कराची पर बड़ा हमला कर दिया है. पाकिस्तान ने एक बार फिर मुंह की खाई है. पाकिस्तान ने गुरुवार रात जम्मू, पठानकोट और जैसलमेर समेत भारत के कई शहरों पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया था, हालांकि भारत की S-400 वायुरक्षा प्रणाली ने पाकिस्तान की 8 मिसाइलों को मार गिराया. साथ ही पाकिस्तान के 2 JF-17 और एक F-16 फाइटर जेट भी मार गिराया है. पाकिस्तानी हमले को देखते हुए जम्मू के आरएसपुरा इलाके में ब्लैकआउट किया गया, यहां लगातार सायरन बज रहे हैं. फिलहाल जम्मू शहर में मोबाइल नेटवर्क भी काम नहीं कर रहे हैं. सतवारी कैंप पर हमले की खबर है. उधर, कुपवाड़ा में भी भारी गोलाबारी हुई है. तंगधार में भी मोर्टार से भारी गोलाबारी हुई है. वहीं, पुंछ और राजौरी में भी भारी गोलीबारी हो रही है.
VIDEO | Jammu: Residents of border village take shelter in bunker as Pak shelling continues
— Press Trust of India (@PTI_News) May 8, 2025
(Visuals deferred by unspecified time)
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvqRQz) pic.twitter.com/AoHey78RCh
भारतीय वायु रक्षा तंत्र (Air Defences) ने कई अहम जगहों के पास सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणालियां (High-End SAM Units) तैनात कर दी हैं और वे लगातार पाकिस्तानी हमलों का जवाब दे रही हैं. इस प्रणाली को जम्मू एय़रपोर्ट के पास, पठानकोट के पास, अखनूर सेक्टर और सांबा क्षेत्र में तैनात किया गया है. बता दें कि जम्मू एयरपोर्ट से फाइटर जेट्स ने उड़ान भरी है.
भारत ने लाहौर, सियालकोट, कराची और इस्लामाबाद में गोले बरसाए हैं.
भारत ने पाकिस्तान के एयरबोर्न वार्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम (AWACS) को पंजाब प्रांत में मार गिराया है.
भारत ने लाहौर पर बड़ा हमला शुरू किया है.
पाकिस्तान पर हमले के लिए राजस्थान से फाइटर जेट उड़ चुके हैं.
जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर भारी धमाके हुए हैं
उरी सेक्टर में भारी फायरिंग हो रही है
भारत की ओऱ से 4 एंटी ड्रोन सिस्टम एक्टिव किए गए हैं.
श्रीनगर में ब्लैक आउट किया गया है.
राजौरी शहर में कई धमाकों की आवाज सुनी गई है.
पोकरण में दागी गई मिसाइल को सुदर्शन चक्र ने ध्वस्त किया.
आर्मी एयर डिफेंस यूनिट्स ने KG टॉप के पास दुश्मन के ड्रोन मार गिराए. एक पाकिस्तानी F-16 को भी मार गिराने की खबर है.
जम्मू में S-400 वायु रक्षा प्रणाली को सक्रिय किए जाने के बाद बिजली सप्लाई बंद कर दी गई, ताकि सिस्टम की कार्यक्षमता प्रभावित न हो.
पठानकोट एयरबेस को लेकर फैली अफवाहों पर विराम लगाते हुए DIG ने पुष्टि की है कि कोई नुकसान नहीं हुआ है.
नागौर (राजस्थान) में सुरक्षा कारणों से ब्लैकआउट किया गया और जिला कलेक्टर ने तत्काल जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक बुलाई है, सभी अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं. BCAS (Bureau of Civil Aviation Security) ने देश के सभी एयरपोर्ट्स पर 100% सेकेंडरी लैडर पॉइंट सिक्योरिटी चेक अनिवार्य कर दिया है.
जानकारी के मुताबिक राजस्थान के जैसलमेर में भी पाकिस्तान ने हमला किया है, यहां धमाके की आवाज सुनी गई है. इसके चलते जैसलमेर में भी ब्लैकआउट किया गया है. जैसलमेर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है. पाकिस्तान ने जैसलमेर एय़रपोर्ट पर हमले की कोशिश की है.
जम्मू-यूनिवर्सिटी के पास 2 ड्रोन मार गिराए गए हैं.इसके साथ ही पंजाब के गुरदासपुर में भी ब्लैकआउट किया गया है. उधर, पठानकोट एयरवेज में भी सायरन बज रहे हैं. पठानकोट के हलका सुजानपुर में ड्रोन दिखा है, पठानकोट वायुसेना स्टेशन पर ड्रोन से गोलीबारी रोकी गई है.
बता दें कि 7-8 मई की रात को पाकिस्तान ने लुधियाना, चंडीगढ़ और अमृतसर समेत भारत के 15 शहरों पर ड्रोन और मिसाइल के जरिए हमले की कोशिश की थी. लेकिन भारत ने इस प्रयास को निष्प्रभावी कर दिया था.
भारतीय सेना ने पाकिस्तान के दो JF-17 और एक F-16 फाइटर जेट को मार गिराया है. साथ ही पाकिस्तान एयरफोर्स का AWACS विमान उनके ही पंजाब प्रांत में ध्वस्त कर दिया गया. बताया जा रहा है कि यह विमान पाकिस्तान की सीमा में गिरा.
इसके अलावा सीमा पर ड्रोन हमलों को भी सेना की एयर डिफेंस यूनिट्स ने जवाब दिया. भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच, पाकिस्तान ने गुरुवार को जम्मू स्थित एयरस्ट्रिप पर रॉकेट दागे. हालांकि भारतीय सेना की सतर्कता और ताकतवर वायु रक्षा प्रणाली ने इस हमले को पूरी तरह नाकाम कर दिया.
भारतीय सेना की आधुनिक S-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान की ओर से दागे गए 8 मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया. सेना के सूत्रों के अनुसार, इन मिसाइलों का निशाना जम्मू एयरस्ट्रिप था, लेकिन समय पर जवाबी कार्रवाई से बड़ा नुकसान टाल दिया गया. बता दें, भारतीय सेना की एयर डिफेंस यूनिट्स ने पाकिस्तान के एक F-16 फाइटर जेट को नियंत्रण रेखा के पास गिराया. जब पाकिस्तानी जेट ने भारतीय हवाई सीमा में घुसपैठ की कोशिश की थी.
वहीं, पाकिस्तान की ओर से कई ड्रोन भी भारतीय सीमा की ओर भेजे गए थे, जिन्हें सेना की एयर डिफेंस यूनिट्स ने समय रहते निशाना बनाकर गिरा दिया. ये ड्रोन नियंत्रण रेखा के पास केजी टॉप इलाके में देखे गए थे. भारतीय सेना की ओर से कहा गया है कि देश की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा. सेना हर स्थिति के लिए तैयार है और जवाबी कार्रवाई के लिए पूरी तरह मुस्तैद है.
Tagsभारतपाकिस्तानकराची हमलामिसाइल हमलाड्रोन हमलाS-400 वायुरक्षा प्रणालीJF-17F-16फाइटर जेटजम्मूपठानकोटजैसलमेरआरएसपुराब्लैकआउटसायरनमोबाइल नेटवर्कसतवारी कैंपकुपवाड़ातंगधारपुंछराजौरीIndiaPakistanKarachi attackmissile strikedrone strikeS-400 air defense systemfighter jetJammuPathankotJaisalmerRS Purablackoutsirensmobile networkSatwari campKupwaraTangdharPoonchRajouri
Next Story





