
x
बड़ी खबर
New Delhi. नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प गुरुवार को मिडिल ईस्ट दौरे के आखिरी दिन UAE पहुंच गए हैं। यहां अबू धाबी के जायद एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने उनका स्वागत किया। अबू धाबी में ट्रम्प ने शेख जायद ग्रैंड मस्जिद का दौरा किया। UAE के राष्ट्रपति ने कहा कि उनका देश अमेरिका के साथ एनर्जी, AI और इंडस्ट्री समेत कई सेक्टर में साझेदार है। UAE अगले 10 साल के भीतर अमेरिका में 1.4 ट्रिलियन डॉलर का निवेश करेगा। इससे पहले ट्रम्प ने बुधवार को कतर में भारतीय बिजनेसमैन मुकेश अंबानी ने मुलाकात की। इस दौरान दोनों ने हाथ भी मिलाया। मुकेश अंबानी कुछ देर रुककर ट्रम्प से बात करते हुए भी नजर आए। हालांकि अभी तक इस बातचीत का ब्योरा सामने नहीं आया है।
यूएई में अमेरिकी राष्ट्रपति का परंपरागत स्वागत
— Umashankar Singh उमाशंकर सिंह (@umashankarsingh) May 15, 2025
pic.twitter.com/1IcF4a1LEa
यूएई की महिलाओं ने ट्रम्प के स्वागत में पारंपरिक खलीगी डांस किया। यह डांस सांस्कृतिक उत्सवों, शादियों और सामाजिक समारोहों में किया जाता है। इसमें महिलाएं बालों को लयबद्ध तरीके से लहराती हैं। डांस के वक्त जो कपड़े पहने जाते हैं उसे थोब नाशेल कहते हैं। कल रात अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और कतर के अमीर शेख तामिन बिन हमद अल-थानी के बीच बुधवार को दोहा में 1.2 ट्रिलियन डॉलर (करीब 100 लाख करोड़ रुपए) की अलग-अलग डील हुई। व्हाइट हाउस के मुताबिक इसमें दोनों देशों के बीच 243 अरब डॉलर (करीब 20 लाख करोड़ रुपए) की फाइनेंशियल डील भी शामिल है। इस फाइनेंशियल डील में कतर एयरवेज द्वारा बोइंग विमानों की खरीद, हथियारों की खरीद, नेचुरल गैस और क्वांटम टेक्नोलॉजी से जुड़े सौदे शामिल हैं। कतर एयरवेज ने बोइंग और जीई एयरोस्पेस के साथ 210 मेड इन अमेरिका 'बोइंग 787 ड्रीमलाइनर' और '777X' विमानों की खरीद का समझौता किया। इसकी वैल्यू 96 अरब डॉलर (करीब 8 लाख करोड़ रुपए) है।
अमेरिका और कतर में 4 प्रमुख समझौते
कतर एयरवेज का बोइंग और जीई एयरोस्पेस के साथ 210 बोइंग 787 ड्रीमलाइनर और 777X विमान खरीद का समझौता।
कतर और अमेरिका के बीच MQ-9B ड्रोन की खरीद के लिए औपचारिक समझौता प्रक्रिया पूरी। इसकी वैल्यू 2 अरब डॉलर है।
दोनों देशों ने रक्षा सहयोग को बढ़ाने के लिए एक औपचारिक दस्तावेज पर सहमति जताई।
अमेरिका और कतर आपसी सहयोग मजबूत करने के लिए एक जॉइंट डिक्लेरेशन पर सहमत।
Next Story





