छत्तीसगढ़
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने घायल जवानों से की भेंट: CM साय ने जताया आभार
Shantanu Roy
15 May 2025 11:31 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने करेगुट्टा नक्सल विरोधी अभियान में घायल सुरक्षाबल के जवानों से दिल्ली स्थित एम्स ट्रॉमा सेंटर में भेंट करने और उनका मनोबल बढ़ाने हेतु केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का हार्दिक आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में हमारा देश नक्सल-मुक्त बनने की ओर तेजी से अग्रसर है। करेगुट्टा में हमारे सुरक्षाबलों द्वारा दिखाई गई वीरता इस संकल्प की सिद्धि की दिशा में एक निर्णायक कदम है। हम मार्च 2026 तक नक्सलवाद के समूल उन्मूलन में सफलता प्राप्त करेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार केंद्र सरकार के सहयोग से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में स्थायी शांति और समावेशी विकास के लिए पूर्ण संकल्पित है।
माननीय केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी, आपके कुशल नेतृत्व में, देश नक्सल-मुक्त भारत बनने की ओर बढ़ रहा है।
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) May 15, 2025
कर्रेगुट्टा में सुरक्षाबलों द्वारा दिखाई गई वीरता इस संकल्प की सिद्धि को दर्शाती है। हम मार्च 2026 तक नक्सलवाद को पूर्णतः समाप्त करने में सफल होंगे।
दिल्ली स्थित… https://t.co/yHF8oeofB0
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh Hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





