भारत

BIG BREAKING: बिहार BJP के नए चीफ बनने के लिए दिलीप जायसवाल ने किया नामांकन

Shantanu Roy
3 March 2025 7:18 PM IST
BIG BREAKING: बिहार BJP के नए चीफ बनने के लिए दिलीप जायसवाल ने किया नामांकन
x
बड़ी खबर
Bihar. बिहार। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और फिलहाल बिहार बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल 4 मार्च को विधिवत रूप से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बनेंगे. उनकी ताजपोशी के दौरान बिहार भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े और सह प्रभारी दीपक प्रकाश के साथ ही 15 हजार बीजेपी कार्यकर्ता शामिल होंगे. इससे पहले दिलीप जायसवाल ने सोमवार को प्रदेश चुनाव पर्यवेक्षक राजेश कुमार वर्मा को अपना नामांकन सौंपा. इस दौरान उनके साथ डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे मौजूद रहे. पार्टी
नेताओं
से मिली जानकारी के अनुसार चार मार्च को प्रदेश परिषद को बापू सभागार में होने वाली बैठक में प्रदेश भाजपा परिषद के प्रभारी बनाए गए केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर शामिल होंगे.


बिहार भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े और सह प्रभारी दीपक प्रकाश भी शामिल होंगे. आपको बता दें नीतीश कैबिनेट विस्तार से ठीक पहले जायसवाल ने एक पार्टी एक पद के सिद्धांत पर चलते हुए राजस्व और भूमि सुधार मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था.बता दें कि बीते साल जुलाई में बिहार भाजपा की कमान संभालने वाले दिलीप जायसवाल अभी सम्राट चौधरी के समय बनी कमेटी से ही पार्टी का कामकाज कर रहे हैं. दिलीप जायसवाल ने नई कमेटी के नामों की सूची तैयार कर ली है. जैसे ही प्रदेश परिषद की बैठक में उनकी विधिवत
ताजपोशी
होगी, वे नई कमेटी की घोषणा कर देंगे. इससे पहले प्रदेश परिषद की बैठक हुई थी. पार्टी के वरीय नेताओं की मौजूदगी में हुई बैठक में तय हुआ कि चुनावी साल में संगठन और सरकार को मिलकर लोगों के बीच जाना है. केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी आम लोगों को पहुंचानी है. एनडीए का जिलावार सम्मेलन संपन्न हो चुका है. अब एनडीए का विधानसभावार सम्मेलन होना है. इसकी तैयारी में जुट जाने का निर्णय लिया गया.
Next Story