भारत
BIG BREAKING: दिल्ली में कैबिनेट मंत्रियों को बांटा गया विभाग
Shantanu Roy
20 Feb 2025 9:21 PM IST

x
बड़ी खबर
New Delhi. नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमुंत्री रेखा गुप्ता ने अपने साथ शपथ लेने वाले सभी 6 कैबिनेट मंत्रियों को पोर्टफोलियो आवंटित कर दिया है. रेखा गुप्ता ने सामान्य प्रशासन, सेवाएं, वित्त, राजस्व, महिला एवं बाल कल्याण, भूमि एवं भवन, जनसंपर्क, सतर्कता एवं प्रशासनिक सुधार विभाग अपने पास रखे हैं. प्रवेश वर्मा को लोक निर्माण विभाग, विधायी मामले, सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण, जल, गुरुद्वारा चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी है. आशीष सूद को गृह, बिजली, शहरी विकास, शिक्षा, उच्चतर शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, प्रशिक्षण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है.
मनजिंदर सिंह सिरसा को उद्योग, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, वन एवं पर्यावरण और प्लानिंग डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी मिली है. रविंद्र सिंह इंद्राज समाज कल्याण, एससी और एसटी कल्याण, सहकारिता विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे. कपिल मिश्रा कानून एवं न्याय, श्रम एवं रोजगार, डेवलपमेंट, कला एवं संस्कृति, भाषा और पर्यटन विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे. डॉ. पंकज कुमार सिंह- स्वास्थ्य, परिवहन, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे.
#WATCH | After chairing the first Cabinet meeting, Delhi CM Rekha Gupta says," In the first Cabinet meeting, we discussed and passed two agendas - to implement in Delhi the Ayushman Bharat scheme with Rs 5 lakhs top up and tabling of 14 CAG reports in the first seating of the… pic.twitter.com/2HXDPwgmj5
— ANI (@ANI) February 20, 2025
दिल्ली में गुरुवार को सरकार गठन के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में बीजेपी की पहली कैबिनेट बैठक सचिवालय में संपन्न हुई. दिल्ली कैबिनेट की बैठक में आयुष्मान योजना को मंजूरी दे दी गई. वहीं, दिल्ली विधानसभा के पहले सत्र में कैग की सभी 14 पेंडिंग रिपोर्ट पेश करने को भी कैबिनेट ने हरी झंडी दिखाई. कैबिनेट बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि हमने मुख्य दो एजेंडा पर फोस किया. दिल्ली में केंद्र सरकार की लोकप्रिय और जनकल्याणकारी आयुष्मान योजना को लागू किया जाएगा, जिसे पहले की आम आदमी पार्टी सरकार ने रोक रखा था. वहीं कैग की सभी 14 लंबित रिपोर्ट को दिल्ली विधानसभा के पहले सत्र में हम सदन के पटल पर रखेंगे, जिसे पुर्ववर्ती सरकार ने रोककर रखा था.
उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत दिल्ली के पात्र लाभार्थियों को 10 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी. इसमें से 5 लाख का हेल्थ कवरेज दिल्ली सरकार और 5 लाख केंद्र सरकार की तरफ से मिलेगा. आयुष्मान कार्ड धारक दिल्ली के सरकारी और सेंट्रल गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम के तहत इम्पैनल्ड किसी भी प्राइवेट अस्पताल में 10 लाख रुपये तक का इलाज करा सकेंगे. सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि बीजेपी ने दिल्ली की जनता से जो भी वादे किए हैं, उन्हें हम एक-एक करके जल्दी पूरा करेंगे. उन्होंने कहा कि कैबिनेट बैठक में महिला सम्मान योजना को लेकर भी चर्चा हुई.
हमारी सरकार इस योजना के लिए जल्द क्राइटेरिया तय करेगी और इसके लिए रजिस्ट्रेशन कैसे होगा इस बारे में भी फैसला होगा. वासुदेव घाट पर आरती में शिरकत करने के बाद सीएम रेखा ने कहा, 'आज मां यमुना की आरती करते हुए हमने फिर से उस संकल्प को दोहराया, जो हमारी प्राथमिकता रहेगी. हम मां यमुना को फिर से उनके पुराने साकार रूप में लाएंगे और नदी को साफ करेंगे. दिल्ली को युमना मां का फिर से आर्शीवाद मिलेगा. यमुना की सफाई के लिए जो संसाधन लगाने होंगे उस पर पूरे लेआउट के साथ काम किया जाएगा.' वहीं, वासुदेव घाट पर आरती के बाद मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि हमने मां यमुना से आशीर्वाद लिया. हमने न केवल यमुना को साफ करने की कसम खाई है, बल्कि हमने जो भी वादे किए थे, उन्हें पूरा करने की भी कसम खाई है.
दिल्ली में हुआ विभागों का बंटवारा
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने- सामान्य प्रशासन, सेवाएं, वित्त, राजस्व, महिला एवं बाल कल्याण, भूमि एवं भवन, जनसंपर्क, सतर्कता एवं प्रशासनिक सुधार विभाग अपने पास रखे हैं.
प्रवेश वर्मा को लोक निर्माण विभाग, विधायी मामले, सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण, जल, गुरुद्वारा चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी है.
आशीष सूद को गृह, बिजली, शहरी विकास, शिक्षा, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, प्रशिक्षण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है.
मनजिंदर सिंह सिरसा को उद्योग, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, वन एवं पर्यावरण और प्लानिंग डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी मिली है.
रविंद्र इंद्राज सिंह समाज कल्याण, एससी और एसटी कल्याण, सहकारिता विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे.
कपिल मिश्रा कानून एवं न्याय, श्रम एवं रोजगार, डेवलपमेंट, कला एवं संस्कृति, भाषा और पर्यटन विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे.
पंकज कुमार सिंह स्वास्थ्य, परिवहन, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे. बता दें कि पंकज सिंह खुद पेशे से डॉक्टर हैं.
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





