छत्तीसगढ़
जब प्रधानमंत्री मोदी ने थामा विष्णुदेव साय का हाथ, मंच पर दिखी खास आत्मीयता
Shantanu Roy
20 Feb 2025 8:47 PM IST

x
छग
Raipur/New Delhi. रायपुर/नई दिल्ली। दिल्ली में गुरुवार को नए मुख्यमंत्री के रूप में रेखा गुप्ता ने शपथ ली, लेकिन इस समारोह में एक ऐसा दृश्य भी देखने को मिला जिसने सबका ध्यान खींच लिया। मंच पर जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आए, तो उन्होंने एनडीए के तमाम नेताओं से मुलाकात की, लेकिन जब बारी छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की आई, तो माहौल अलग ही नजर आया। प्रधानमंत्री मोदी ने बड़े ही आत्मीय अंदाज में विष्णुदेव साय का हाथ थाम लिया—और बस फिर क्या था! कुछ क्षणों के लिए मंच पर यह दृश्य खास बन गया। पीएम मोदी ने न सिर्फ हाथ मिलाया, बल्कि लंबे समय तक विष्णुदेव साय का हाथ थामे रहे, उनके हालचाल पूछते रहे और छत्तीसगढ़ के विकास को लेकर चर्चा की।
इस दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी वहां मौजूद थे। पीएम मोदी ने उनसे भी बातचीत की, लेकिन खास बात यह रही कि उनके शब्दों के साथ-साथ विष्णुदेव साय का हाथ भी मजबूती से थामे रहे। दोनों नेताओं के बीच यह आत्मीय संवाद काफ़ी देर तक चला ।दिल्ली की मुख्यमुंत्री रेखा गुप्ता ने अपने साथ शपथ लेने वाले सभी 6 कैबिनेट मंत्रियों को पोर्टफोलियो आवंटित कर दिया है. रेखा गुप्ता ने सामान्य प्रशासन, सेवाएं, वित्त, राजस्व, महिला एवं बाल कल्याण, भूमि एवं भवन, जनसंपर्क, सतर्कता एवं प्रशासनिक सुधार विभाग अपने पास रखे हैं. प्रवेश वर्मा को लोक निर्माण विभाग, विधायी मामले, सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण, जल, गुरुद्वारा चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी है. आशीष सूद को गृह, बिजली, शहरी विकास, शिक्षा, उच्चतर शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, प्रशिक्षण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





