
x
छग
Durg. दुर्ग। त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत दुर्ग जिले में द्वितीय चरण में जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत 108 ग्राम पंचायत के 294 मतदान केन्द्रों में 20 फरवरी 2025 को शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ। महिला, पुरूष, जवान, वृद्ध और नये मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक मतदान में भाग लिया। मतदान केन्द्रों में मतदाताओं ने लाईन में लगकर अपनी बारी का इन्तजार के साथ उत्साहपूर्वक मतदान किये। द्वितीय चरण में पंच, सरपंच के अलावा चार जिला पंचायत सदस्य और 25 जनपद पंचायत सदस्य हेतु मतदान संपन्न हुआ। जिला प्रशासन द्वारा मतदान केन्द्रों में छाया, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किये गये थे। मतदान समाप्ति के निर्धारित समय 3 बजे तक अनअतरिम मतदान का प्रतिशत 74.51 रहा है।
पुरूष मतदाताओं का अनअतरिम प्रतिशत 70.15 एवं महिला मतदाताओं का अनअतरिम प्रतिशत 78.96 रहा। 3 बजे तक 1,25,517 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किये। जिसमें पुरूष मतदाता 59,680 और महिला मतदाता 65,837 शामिल है। विकासखण्ड के अनेक मतदान केन्द्र में 3 बजे तक पहुंचे मतदाताओं को पर्ची दी गई है, जिसके अनुसार मतदान की प्रक्रिया जारी है। मतदान की समाप्ति पश्चात् मतदान प्रतिशत में बढ़ोत्तरी होगी। त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के द्वितीय चरण अंतर्गत आज मतदान दिवस पाटन विकासखण्ड के ग्राम मानिकचौरी के नव विवाहित वर सगे भाई होमेन्द्र साहू और पीकू साहू ने बारात के ग्राम वापसी पश्चात् लोकतंत्र में एक मतदाता के कर्त्तव्य को ध्यान में रखकर पहले ग्राम के मतदान केन्द्र क्रमांक 120 में पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग की। तत्पश्चात् अपने दुल्हन को लेकर निवास गृह के लिए प्रस्थान किये।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





