भारत
BIG BREAKING: सड़कों पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल, BMW से 360 डिग्री ड्रीफ्ट
Shantanu Roy
4 July 2025 9:50 PM IST

x
देखें VIDEO...
Noida. नोएडा। सोशल मीडिया पर एक खतरनाक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक अपनी हरे रंग की BMW स्पोर्ट्स कार से बीच सड़क पर खतरनाक स्टंट करते नजर आ रहा है। यह वीडियो नोएडा के सेक्टर-44 का बताया जा रहा है। घटना 3 जुलाई दोपहर करीब 2:45 बजे की है, जो सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। वीडियो में दिखाई देता है कि गाड़ी धीरे-धीरे सड़क के बीच रुकती है, फिर ड्राइवर सीट के बगल में बैठा शख्स बाहर निकलकर वीडियो रिकॉर्डिंग शुरू करता है। इसके बाद चालक तेज स्पीड में गाड़ी को 360 डिग्री तक गोल-गोल घुमाकर स्टंट दिखाने लगता है। इस दौरान तेज धुआं निकलता है।
नोएडा सेक्टर-44 में एक कार सवार लक्ज़री गाड़ी से खतरनाक स्टंट करता दिखा।
— Greater Noida West (@GreaterNoidaW) July 4, 2025
pic.twitter.com/Ve30YmiPGG
सड़क पर मौजूद अन्य वाहन भी रुक जाते हैं। चश्मदीदों के अनुसार, स्टंट करीब 20 सेकंड तक चला, जिसमें कार चालक ने अपनी और दूसरों की जान को खतरे में डाल दिया। सड़क सुनसान नहीं थी, बल्कि व्यस्त इलाके में यह हरकत की गई, जहां हर घंटे सैकड़ों गाड़ियां गुजरती हैं। गनीमत रही कि किसी वाहन से टक्कर नहीं हुई। कार नंबर HR98-TC00409 के आधार पर ट्रैफिक पुलिस ने गाड़ी की पहचान शुरू कर दी है। अभी तक कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं की गई है, लेकिन पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई की तैयारी में है।
Tagsनोएडा स्टंट वीडियोसड़क पर स्टंटBMW कार स्टंटनोएडा ट्रैफिक पुलिसवायरल वीडियो नोएडारोड सेफ्टीनोएडा सेक्टर 44 स्टंटट्रैफिक नियम उल्लंघनखतरनाक ड्राइविंगनोएडा स्टंट कारNoida stunt videoroad stuntBMW car stuntNoida traffic policeviral video Noidaroad safetyNoida sector 44 stunttraffic rules violationdangerous drivingNoida stunt carजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





