छत्तीसगढ़
CG: कार चालक का किडनैप कर लूटा, बंदूक-चाकू की नोक पर वारदात
Shantanu Roy
4 July 2025 7:19 PM IST

x
छग
Korba. कोरबा। जिले के उरगा थाना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। चार अज्ञात आरोपियों ने एक कार चालक को बंदूक और चाकू की नोक पर अगवा कर मोबाइल लूट लिया और गाड़ी लेकर फरार हो गए। पूरी वारदात टोल नाके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिससे पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। जानकारी के अनुसार, चांपा निवासी अंकुश यादव अपनी स्विफ्ट डिजायर कार को टैक्सी स्टैंड से लेकर कोरबा के लिए निकला था। चार युवकों ने कार बुक कर उसे कोरबा चलने को कहा। जब कार बरपाली के पास पहुंची, तो आरोपियों ने उल्टी करने का बहाना बनाकर गाड़ी रुकवाई और फिर अचानक अंकुश के गले पर चाकू तान दिया। इसके बाद बंदूक दिखाकर उसे डराया और गाड़ी समेत अगवा कर लिया।
आरोपियों ने चालक को बांगो थाना क्षेत्र के जंगल में उतार दिया और उसका मोबाइल छीन लिया। इसके बाद चारों आरोपी गाड़ी लेकर अंबिकापुर की दिशा में फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई है। CCTV फुटेज की मदद से पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस सभी संभावित रास्तों पर नाकाबंदी कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि "हमने केस दर्ज कर लिया है और सभी पहलुओं पर जांच जारी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।"
Tagsकोरबा किडनैपिंगकार चालक अपहरणचाकू बंदूक लूटटोल प्लाजा CCTVउरगा थाना मामलाKorba kidnappingdriver abductioncar robberyUrga police newsAmbikapur crimeछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़chhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





