रायपुर में नागपुर के युवक ने ATM में किया था टेम्परिंग, गिरफ्तार

रायपुर। एटीएम मशीन टेम्परिंग कर ग्राहकों के रकम को चोरी करने वाला अंतर्राज्यीय आरोपी विश्वजीत सोमकुंवर गिरफ्तार हो गया है, पीड़िता अमृता मिढा ने थाना आमानाका में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर में रहती है तथा वर्तमान में टाटीबंध में ए टू जेड के पास स्थित IDBI BANK बैंक में शाखा प्रबंधक के पद पर कार्यरत है। दिनांक 23.06.25 को सभी ग्राहको के द्वारा पैसा निकालने का प्रयास करने पर असफल हो जाने एंव खाता से पैसा कट जाने का शिकायत बैंक के शाखा में करने पर प्रार्थिया द्वारा एटीएम मशीन में लगे सी.सी.टी.व्ही. का अवलोकन करने पर यह जानकारी हुआ कि प्रार्थिया के बैंक में स्थित एटीएम मशीन में कोई अज्ञात व्यक्ति मशीन से पैसा निकलने वाले स्थान पर तकनिकी छेडछाड कर दिया, जिससे प्रार्थिया के बैंक के एटीएम मशीन का उपयोग करने आये ग्राहको का पैसा निकालने का प्रयास असफल हो जाता था बाद में उस अज्ञात व्यक्ति के द्वारा मशीन के अदंर प्रवेश कर ग्राहको के पैसो को निकाल लिया जाता था। इस प्रकार किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बैंक में स्थित एटीएम मशीन में छेडछाड कर ग्राहको के पैसो को निकाल कर चोरी कर लिया गया है। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना आमानाका में अपराध क्रमांक 208/25 धारा 331(4), 305(ई) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
जांच टीम के सदस्यों द्वारा आई.डी.बी.आई. बैंक के ए.टी.एम. मशीन में लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का भी अवलोकन किया गया। सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों के अवलोकन में टीम के सदस्यों को 01 संदिग्ध व्यक्ति द्वारा ए.टी.एम. मशीन को टेम्पर कर ग्राहको द्वारा निकाले गये पैसों को निकालना दिखाई दिया, जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा संदिग्ध व्यक्ति को चिन्हांकित करने के प्रयास किये जाने लगे।
टीम के सदस्यों द्वारा संदिग्ध व्यक्ति को आस-पास के क्षेत्रों में पतासाजी करने के साथ-साथ तकनीकी विश्लेषण कर भी उसकी पहचान सुनिश्चित करने के प्रयास किये जा रहे थे, इसी दौरान अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी में लगी टीम के द्वारा आरोपी की पहचान नागपुर निवासी विश्वजीत सोमकुंवर के रूप में की गई। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में टीम को नागपुर महाराष्ट्र रवाना किया गया, नागपुर महाराष्ट्र पहुंचकर कर टीम के सदस्यों द्वारा विश्वजीत सोमकुंवर को नागपुर महाराष्ट्र से पकड़ा गया। आरोपी विश्वजीत सोमकुंवर को पकड़कर प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा उक्त ए.टी.एम. मशीन को टेम्बर कर ग्राहकों के हजारों रूपयों को चोरी करना स्वीकार किया गया, पूछताछ में यह पाया गया कि उसने ए.टी.एम. मशीन को टेम्पर कर रकम चुराना यू-ट्यूब से सिखा है तथा इस घटना के पूर्व उसके द्वारा नागपुर तथा जिला रायपुर के पण्डरी स्थित यूनियत बैंक ऑफ इंडिया, आमानाका स्थित बैंक ऑफ इंडिया तथा आजाद चौक स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में भी ए.टी.एम. टेम्पर कर रकम चोरी किया गया है।
तरीका वारदात- आरोपी विश्वजीत सोमकुंवर द्वारा 01 काले रंग की पट्टी को ए.टी.एम. मशीन के मनी डिस्पेंसिंग(रकम निकलने वाले स्थान) पर लगा दिया जाता था एवं जब भी ग्राहकों द्वारा ए.टी.एम. मशीन में मनी विथड्रॉल का रिक्वेस्ट किया जाता था, ए.टी.एम. मशीन से रकम विथड्रॉ होता था किन्तु रकम आरोपी द्वारा लगाये गये पट्टी में आकर फंस जाता था बाहर नही आता था जिसके पश्चात् ग्राहक शिकायत करने हेतु वहां से चले जाता था तो आरोपी द्वारा मौका पाकर उक्त विथड्रॉ किये हुए रकम को चोरी कर लिया जाता था। आरोपी विश्वजीत सोमकुंवर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 03 नग ए.टी.एम., 09 पट्टी, 08 नग रेडियम पट्टी, 01 मोबाईल फोन, 01 कैंची, 01 बेलना, 01 बैग जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।
गिरफ्तार आरोपी - विश्वजीत सोमकुंवर पिता संजय सोमकुँवर उम्र 28 साल निवासी राजीव गांधी नगर अंजनी चौक वर्धा रोड थाना धनतोली जिला नागपुर महाराष्ट्र।





