
New Delhi. नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. यह पहलगाम आतंकी हमले के बाद उनकी पीएम मोदी से पहली मुलाकात है. दोनों नेताओं के बीच बैठक करीब 30 मिनट तक चली. मीटिंग में हाल ही में हुए पहलगाम हमले और उसके बाद पैदा हुई सुरक्षा स्थिति सहित कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई. बैठक से पहले नेशनल कांफ्रेंस (NC) से जुड़े सूत्रों ने बताया था कि उमर अब्दुल्ला प्रधानमंत्री से मुलाकात कर उनको केंद्र सरकार के किसी भी निर्णय में जम्मू-कश्मीर प्रशासन की ओर से पूर्ण सहयोग का भरोसा देंगे, खासकर पहलगाम हमले का बदला लेने और देश की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर.
जम्मू कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला शाम 7 बजे पीएम मोदी से करेंगे मीटिंग।
— कृपा शंकर (@KripaSh75508777) May 3, 2025
कुछ तो बड़ा होने वाला है।pic.twitter.com/czMx03bw8o





