भारत

BIG BREAKING: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे कल सुबह 11 बजे देंगें इस्तीफा

Shantanu Roy
26 Nov 2024 12:23 AM IST
BIG BREAKING: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे कल सुबह 11 बजे देंगें इस्तीफा
x
बड़ी खबर
Maharashtra. महाराष्ट्र। एकनाथ शिंदे मंगलवार सुबह 11 बजे सीएम पद से इस्तीफा देंगे. उनके इस्तीफे के बाद ही नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू होगी. इस बीच डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस दिल्ली में हैं. शिंदे और अजित पवार को भी बीजेपी आलाकमान दिल्ली बुला सकती है ताकि सीएम पद पर फाइनल फैसला लिया जा सके।


महाराष्ट्र में सीएम फेस को लेकर आज चर्चा हो सकती है. सोमवार (25 नवंबर) रात देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजीत पवार दिल्ली पहुंच सकते हैं. ये तीनों नेता यहां एक निजी कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके अलावा उसके बाद देर रात बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह से इन तीनों नेताओं की मुलाकात हो सकती है.
Next Story