छत्तीसगढ़

ओम बिड़ला की बेटी की शादी में शामिल हुए CM साय और सांसद बृजमोहन अग्रवाल

Shantanu Roy
26 Nov 2024 12:09 AM IST
ओम बिड़ला की बेटी की शादी में शामिल हुए CM साय और सांसद बृजमोहन अग्रवाल
x
छग
New Delhi. नई दिल्ली। आज नई दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के सुपुत्री अंजलि बिरला और चि. अनीश राजानी के विवाहोपरांत आयोजित आशीर्वाद समारोह में सम्मिलित होकर वर-वधू को सुखमय एवं मंगलमय जीवन की शुभकामनाएँ दीं। इस शुभ अवसर पर विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों से भी मुलाकात हुई।

जिनमें केंद्रीय ऊर्जा और आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर, उत्तर प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य डॉ. दिनेश शर्मा और उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं और छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रभारी सौदान सिंह, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा,
मुख्यमंत्री
विष्णुदेव साय, छत्तीसगढ़ के भाजपा प्रभारी एवं बिहार के कैबिनेट मंत्री नीतिन नबीन भी शामिल थे। वर-वधू के लिए ईश्वर से प्रार्थना है कि उनका दांपत्य जीवन स्नेह, सौहार्द और खुशियों से परिपूर्ण हो।

Next Story