भारत

BIG BREAKING: CCS की बैठक खत्म, मोदी ने दिए कई अहम निर्देश

Shantanu Roy
23 April 2025 8:58 PM IST
BIG BREAKING: CCS की बैठक खत्म, मोदी ने दिए कई अहम निर्देश
x
बड़ी खबर
Jammu and Kashmir. जम्मू-कश्मीर। कश्मीर घाटी फिर से लाल हो गई। आतंकवादियों ने मंगलवार को किए कायराना हमले में 28 लोगों की मौत हो गई है। एक ओर जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सऊदी अरब की यात्रा को बीच में छोड़कर लौट रहे हैं। वहीं, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी मंगलवार को ही घाटी पहुंच गए थे। आतंकियों ने यह हमला ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ के नाम से मशहूर पर्यटन स्थल बैसरन में किया था। इधर, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के भी पेरू यात्रा के बीच ही भारत लौटने की खबरें हैं।
आतंकियों ने किसी को भी नहीं छोड़ा और महिलाओं और बुजुर्गों समेत सैलानियों पर गोलीबारी की। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चश्मदीदों ने सुरक्षाबलों को बताया है कि सेना की वर्दी में दो से तीन लोग आए थे और बैसरन में वादियों का मजा ले रहे सैलानियों पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि पीएम मोदी दिल्ली लौटकर कैबिनेट बैठक कर सकते हैं।
शाह, पर्यटकों पर हुए हमले के कुछ घंटे बाद श्रीनगर पहुंचे और हवाई अड्डे से सीधे राजभवन पहुंचे।
जम्मू-कश्मीर
पुलिस के महानिदेशक नलिन प्रभात ने गृह मंत्री के आगमन पर उन्हें जानकारी दी। इस समय उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन और गुप्तचर ब्यूरो के निदेशक तपन डेका मौजूद थे। उसके बाद, शाह ने सेना, सीआरपीएफ और पुलिस सहित सुरक्षा अधिकारियों की एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।
पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर बुलाई गई कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की अहम बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे। इस उच्चस्तरीय बैठक में सुरक्षा हालात और आगे की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। अब से कुछ ही देर में विदेश मंत्रालय की ओर से एक आधिकारिक ब्रीफिंग की जाएगी।
पहलगाम आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने सख्त तेवर अपनाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की अहम बैठक बुलाई। ढाई घंटे तक चली यह बैठक अब समाप्त हो गई है। इस बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल मौजूद रहे। बैठक 7-लोक कल्याण मार्ग पर हुई, जहां अमित शाह को जाते वक्त उनके हाथ में लाल रंग की एक फाइल देखी गई, जो मीटिंग के गंभीर एजेंडे की ओर इशारा करती है।
पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए हैदराबाद में खेले गए आईपीएल मैच में सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों और कमेंटेटर्स ने बाजुओं पर काली पट्टियां बांधीं। मैच से पहले मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा, "हम पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं और ऐसे किसी भी हमले की कड़ी निंदा करते हैं।" वहीं हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने इसे दिल तोड़ देने वाली घटना बताया और कहा कि उनकी पूरी टीम पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ खड़ी है।
Next Story