छत्तीसगढ़
BIG BREAKING: पहलगाम अटैक मामलें को लेकर CCS की मीटिंग शुरू
Shantanu Roy
23 April 2025 6:24 PM IST

x
देखें VIDEO...
New Delhi. नई दिल्ली। सुरक्षा और इंटेलिजेंस एजेंसियों ने पहलगाम अटैक के संदिग्ध आतंकियों के स्केच जारी किए हैं। इनके नाम आसिफ फौजी, सुलेमान शाह और अबु तल्हा बताए गए हैं। इंटेलिजेंस सूत्रों ने बताया कि हमले का मास्टर माइंड लश्कर-ए तैयबा का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद है, जो पाकिस्तान में मौजूद है। इधर, नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) भी जांच के लिए पहलगाम पहुंच गई है। शुरुआती जांच में पता चला है कि हमले में 5 आतंकी शामिल थे। इनमें से दो लोकल और 3 पाकिस्तानी आतंकी थे। पुलिस ने पूछताछ के लिए सैकड़ों लोगों को हिरासत में लिया है।
#WATCH | Delhi: Union Home Minister Amit Shah arrives at 7 LKM, Prime Minister Narendra Modi's residence, for a meeting of the Cabinet Committee on Security.#PahalgamTerrorAttack pic.twitter.com/l083XPYcCV
— ANI (@ANI) April 23, 2025
हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा के प्रॉक्सी विंग द रजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने ली है। इस बीच, पाकिस्तान के डिफेंस मिनिस्टर ख्वाजा आसिफ ने कहा कि इस हमले में हमारा कोई हाथ नहीं है। सुरक्षा मामलों पर कैबिनेट की बैठक थोड़ी देर में प्रधानमंत्री आवास पर शुरू होगी। बैठक में शामिल होने के लिए गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ, NSA अजित डोभाल पीएम आवास पहुंच गए हैं। पहलगाम में मंगलवार दोपहर हुए आतंकवादी हमले में 27 लोगों की मौत हो गई। 20 से ज्यादा लोग घायल हैं। हमला उस वक्त किया गया, जब बैसरन घाटी में बड़ी तादाद में पर्यटक मौजूद थे। मृतकों में UP, गुजरात, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और ओडिशा के पर्यटक हैं। नेपाल और UAE के एक-एक टूरिस्ट और 2 स्थानीय भी मारे गए। जम्मू-कश्मीर में 14 फरवरी 2019 को हुए पुलवामा अटैक के बाद ये सबसे बड़ा हमला है।
#WATCH | Delhi: Raksha Mantri Rajnath Singh leaves from his residence and heads to 7 LKM, Prime Minister Narendra Modi's residence, for a meeting of the Cabinet Committee on Security.#PahalgamTerrorAttack pic.twitter.com/jFHe5xNarV
— ANI (@ANI) April 23, 2025
पुलवामा में CRPF के काफिले पर फिदायीन हमला हुआ था, इसमें 40 जवान शहीद हुए थे। इसकी जिम्मेदारी जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी। 4 संदिग्ध आतंकियों की तस्वीर वायरल, आधिकारिक पुष्टि नहीं सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि यह पहलगाम में हमला करने वाले 4 आतंकवादियों की तस्वीर है। हालांकि, अभी सेना या सुरक्षा एजेंसियों की तरफ से तस्वीर नहीं जारी की गई है सिर्फ संदिग्ध आतंकियों के स्केच जारी किए गए हैं। इंटेलिजेंस एजेंसियों के सूत्रों ने बताया कि 2 आतंकी पाकिस्तान के थे। 4 आतंकियों की वायरल फोटो में से एक पाकिस्तानी आतंकी बताया जा रहा है। यह द रेजिस्टेंस फ्रंट के FT मूसा कैडर का आतंकी है। सुरक्षा एजेंसियों ने पहलगाम हमले के संदिग्ध आतंकियों के स्केच जारी किए हैं। एजेंसियों ने हमले के चश्मदीदों की मदद से ये स्केच बनाए हैं। एजेंसियों के सूत्रों ने बताया कि इस हमले में आसिफ फौजी, सुलेमान शाह और अबु तल्हा शामिल थे। हालांकि, कौन सी तस्वीर किसकी है, यह साफ नहीं हो पाया है।
Next Story





