भारत
BIG BREAKING: सुशांत केस पर CBI की क्लोजर रिपोर्ट, हत्या नहीं, आत्महत्या का मामला
Shantanu Roy
22 March 2025 11:00 PM IST

x
रिया चक्रवर्ती को राहत!
Mumbai. मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े 2 मामलों को सीबीआई (CBI) ने बंद कर दिया है. सूत्रों के अनुसार जांच एजेंसी ने अपनी क्लोजर रिपोर्ट मुंबई की एक अदालत में दाखिल कर दी है. रिपोर्ट में कहा गया है कि सुशांत की मौत में किसी भी तरह की साजिश या आपराधिक षड्यंत्र के सबूत नहीं मिले हैं. 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत अपने बांद्रा स्थित फ्लैट में मृत पाए गए थे. उनकी मौत ने पूरे देश में सनसनी फैला दी थी और मामले की जांच मुंबई पुलिस से लेकर CBI तक पहुंची. मुंबई के कूपर अस्पताल में किए गए पोस्टमार्टम में मौत का कारण एस्फिक्सिया (दम घुटना) बताया गया था.
सुशांत के पिता के.के. सिंह ने पटना में एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसमें अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और अन्य लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने, आर्थिक धोखाधड़ी और मानसिक उत्पीड़न के आरोप लगाए गए थे. इसके जवाब में रिया चक्रवर्ती ने मुंबई में एक काउंटर शिकायत दर्ज कराई, जिसमें सुशांत की बहनों पर फर्जी मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन लेने का आरोप लगाया गया. CBI ने अगस्त 2020 में केस अपने हाथ में लिया और कई वर्षों तक जांच जारी रखी. हालांकि, अब सीबीआई ने दोनों मामलों में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की है, जो दर्शाता है कि उनकी जांच में सुशांत की मौत के लिए कोई आपराधिक साजिश या गलत काम सामने नहीं आया.
पिछले महीने अपने बेटे सुशांत सिंह राजपूत की मौत से संबंधित जनहित याचिका (PIL) पर बॉम्बे हाईकोर्ट की सुनवाई से पहले केके सिंह ने महाराष्ट्र में बनी नई सरकार से न्याय की उम्मीद जताई थी. केके सिंह लंबे समय से कहते रहे हैं कि सुशांत की मौत आत्महत्या से नहीं हो सकती, उन्होंने सीबीआई की जांच पर निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि जांच एजेंसी ने समय पर अपना काम नहीं किया. के.के. सिंह ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि अदालत से जो भी फैसला आएगा, वह सही होगा और जल्द ही सच्चाई सामने आएगी. उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि शिवसेना (UBT) विधायक आदित्य ठाकरे का नाम मीडिया में इस मामले से जोड़ा गया था, लेकिन उन्होंने कहा कि हमने भी मीडिया रिपोर्ट्स सुनीं, लेकिन सच क्या है, यह कोर्ट तय करेगा. हम ये कह सकते हैं कि सुशांत सिंह ने आत्महत्या नहीं की होगी.
Tagsसुशांत सिंह राजपूतसीबीआई जांचक्लोजर रिपोर्टआत्महत्याहत्या नहींसाजिश खारिजरिया चक्रवर्तीमुंबई कोर्टपोस्टमार्टम रिपोर्टकेस बंदSushant Singh RajputCBI investigationclosure reportno murdersuicide caseconspiracy deniedRhea ChakrabortyMumbai courtpostmortem reportcase closedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





