छत्तीसगढ़

CG BREAKING: गरीबों को लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Shantanu Roy
22 March 2025 10:27 PM IST
CG BREAKING: गरीबों को लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
x
छग
Bilaspur. बिलासपुर। क्षेत्र में धर्मांतरण का खेल नहीं रूक रहा. बिलासपुर के बाद अब मस्तूरी में धर्मांतरण का भंडाफोड़ हुआ है. मस्तूरी के लवार में हिंदू संगठनों ने पुलिस के साथ दबिश दी, जहां रवि कैवर्त के घर में बड़ी संख्या में महिलाएं प्रार्थना सभा कर रही थीं. पुलिस रवि कैवर्त और उसके साथियों को गिरफ्तार कर जांच में जुटी है. एडिशनल एसपी उदयन बेहार ने बताया, मस्तूरी में बीमार और गरीबों को पैसे का प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन का गोरखधंधा चलाया जा रहा था. मस्तूरी पुलिस ने धर्मांतरण स्वातंत्र्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है. रवि कैवर्त और उसके साथियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


क्षेत्र में धर्मांतरण के बढ़ते मामलों के बीच मस्तूरी के लवार गांव में एक और मामला सामने आया है। हिंदू संगठनों और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में धर्म परिवर्तन कराने के गोरखधंधे का भंडाफोड़ हुआ। पुलिस ने रवि कैवर्त के घर छापा मारा, जहां बड़ी संख्या में महिलाएं प्रार्थना सभा कर रही थीं। पुलिस ने रवि कैवर्त और उसके साथियों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। एडिशनल एसपी उदयन बेहार ने जानकारी दी कि मस्तूरी क्षेत्र में गरीबों और बीमार लोगों को आर्थिक सहायता का लालच देकर धर्मांतरण कराया जा रहा था। पुलिस ने इस मामले में धर्मांतरण स्वातंत्र्य अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Next Story