![BIG BREAKING: बाबा सिद्दीकी को किया गया सुपुर्द ए खाक BIG BREAKING: बाबा सिद्दीकी को किया गया सुपुर्द ए खाक](https://jantaserishta.com/h-upload/2024/10/13/4094001-untitled-5-copy.webp)
x
देखें VIDEO...
Mumbai. मुंबई। NCP अजित पवार गुट के नेता बाबा सिद्दीकी की शनिवार रात को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आज उन्हें मरीन लाइन्स के बड़ा कब्रिस्तान में सुपुर्द ए ख़ाक किया जाएगा। उनका जनाजा निकल गया है। उनके जनाजे में लोगों की भारी भीड़ दिखाई दे रही है। शनिवार को महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले बहुत बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम दिया गया था। शनिवार रात बांद्रा इलाके में NCP अजित पवार गुट के नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के सामने आने के बाद सियासी गलियारों में हड़कंप मच गया था। महाराष्ट्र की सियासत में बाबा सिद्दीकी एक बड़ा नाम थे। उनके निधन पर देशभर के बड़े नेताओं ने दुख प्रकट किया था। महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार ने इस घटना पर गहरा शोक प्रकट किया था। सीएम ने इस मामले में हाई लेवल जांच की बात कही थी।
#WATCH | Mumbai: Mortal remains of Baba Siddique brought at Bada Qabrastan, in Mumbai lines.
— ANI (@ANI) October 13, 2024
His last rites will be performed with full state honour here pic.twitter.com/brImfyZwfD
इसके अलावा बॉलीवुड स्टार संजय दत्त. बाबा के निधन की खबर सुनकर लीलावती हॉस्पिटल भी पहुंचे थे। स्टार सलमान खान भी बाबा के घर पहुंचे थे और उनका पूरा परिवार इस घटना को लेकर शोक में था। बाबा की मौत ने शनिवार को महाराष्ट्र की सियासत में भूचाल ला दिया था। इस घटना के आरोपी भी पकड़े गए हैं लेकिन इसके तार कुख्तार गैंगेस्टर लॉरेंस बिश्नोई से जुड़ रहे हैं। हांलाकि अभी पुख्ता तौर पर ये नहीं कहा जा सकता कि इस घटना के पीछे लॉरेंस ही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और देशभर की नजरें इस केस पर टिकी हुई हैं। बाबा सिद्दीकी महाराष्ट्र की सियासत में एक चर्चित चेहरा थे। वह इसी साल कांग्रेस छोड़कर एनसीपी (अजित गुट) में शामिल हुए थे। उन्हें भव्य इफ्तार पार्टियां करने के लिए जाना जाता था, जिसमें सलमान खान, शाहरुख खान जैसे बॉलीवुड के नामचीन सितारे शामिल होते थे। बॉलीवुड के तमाम छोटे-बड़े सितारों से उनकी पार्टियां जगमग रहती थीं। वह 48 सालों तक कांग्रेस में रहे थे और बांद्रा पश्चिम से तीन बार विधायक भी रहे। वह महाराष्ट्र में राज्य मंत्री भी रह चुके थे।
#WATCH | Mumbai: Mortal remains of Baba Siddique brought at Bada Qabrastan, in Mumbai lines
— ANI (@ANI) October 13, 2024
His last rites will be performed with full state honour here pic.twitter.com/CsHitCa41Y
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अजित गुट के दिग्गज नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने अब इस हत्याकांड में तीसरे संदिग्ध आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में शुभम लोनकर के 28 वर्षीय भाई प्रवीण लोनकर को पुणे से गिरफ्तार किया गया है। वह उन साजिशकर्ताओं में से एक है, जिसने शुभम लोनकर के साथ मिलकर धर्मराज कश्यप और शिवकुमार गौतम को साजिश में शामिल किया था। धर्मराज कश्यप पुलिस की गिरफ्त में है जबकि शिवकुमार अभी फरार है। बाबा सिद्दीकी की उनके बेटे जीशान के ऑफिस के बाहर ही हमलावरों द्वारा उनके ऊपर फायरिंग की गई, जिसके बाद उन्हें लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। पुलिस ने मुंबई के मरीन लाइंस स्टेशन के पास बड़ा कब्रिस्तान में दफनाया गया। बारिश के बीच बाबा सिद्दीकी का जनाजा उनके घर से निकला, वहां पर जनाजे को राजकीय सम्मान दिया गया।
सुरक्षा चिंताओं को देखते हुए पुलिस ने सुपुर्द-ए-खाक के दौरान केवल परिवार और करीबी लोगों को ही अंदर एंट्री दी जाएगी। पकड़े गए दोनों आरोपियों को पुलिस मुंबई के किला कोर्ट लेकर गई है। यहां पर पुलिस ने कोर्ट से आरोपियों के लिए 14 दिन की रिमांड की मांग की है। वहीं आरोपियों में से एक धर्मराज कश्यप ने अपने आप को नाबालिग बताया है। हालांकि पुलिस के मुताबिक आरोपी के आधारकार्ड में उसकी उम्र 21 साल है। आरोपी और उसके वकील के बार-बार कहने पर पुलिस उसकी अस्थि जांच के लिए तैयार हो गई है। आज सुबह ही लॉरेंस गैंग ने इस घटना की जिम्मेदारी सोशल मीडिया पर पोस्ट करके ली। आरोपियों ने पुलिस को बताया है कि वे करीब दो महीने से उनकी रेकी कर रहे थे। इस घटना के बाद सलमान खान की भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इन दोनों आरोपियों के पास से पुलिस को 28 जिंदा कारतूस मिले हैं। सिद्दीकी को करीब 15 दिन पहले मारने की धमकी दी गई थी। उन्हें Y लेवल की सुरक्षा मिली थी। मामला क्राइम ब्रांच को सौंपा गया है।
Next Story