भारत

BIG BREAKING: बाबा सिद्दीकी के शव को बड़ा कब्रिस्तान लाया गया, देखें VIDEO...

Shantanu Roy
13 Oct 2024 3:03 PM GMT
BIG BREAKING: बाबा सिद्दीकी के शव को बड़ा कब्रिस्तान लाया गया, देखें VIDEO...
x
भारी संख्या में नमाज अता कर रहे लोग
Mumbai. मुंबई। NCP अजित पवार गुट के नेता बाबा सिद्दीकी की शनिवार रात को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आज उन्हें मरीन लाइन्स के बड़ा कब्रिस्तान में सुपुर्द ए ख़ाक किया जाएगा। उनका जनाजा निकल गया है। उनके जनाजे में लोगों की भारी भीड़ दिखाई दे रही है। शनिवार को महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले बहुत बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम दिया गया था। शनिवार रात बांद्रा इलाके में NCP अजित पवार गुट के नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के सामने आने के बाद सियासी गलियारों में हड़कंप मच गया था। महाराष्ट्र की सियासत में बाबा सिद्दीकी एक बड़ा नाम थे। उनके निधन पर देशभर के बड़े नेताओं ने दुख प्रकट किया था। महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार ने इस घटना पर गहरा शोक प्रकट किया था।


सीएम ने इस मामले में हाई लेवल जांच की बात कही थी। इसके अलावा बॉलीवुड स्टार संजय दत्त. बाबा के निधन की खबर सुनकर लीलावती हॉस्पिटल भी पहुंचे थे। स्टार सलमान खान भी बाबा के घर पहुंचे थे और उनका पूरा परिवार इस घटना को लेकर शोक में था। बाबा की मौत ने शनिवार को महाराष्ट्र की सियासत में भूचाल ला दिया था। इस घटना के आरोपी भी पकड़े गए हैं लेकिन इसके तार कुख्तार गैंगेस्टर लॉरेंस बिश्नोई से जुड़ रहे हैं। हांलाकि अभी पुख्ता तौर पर ये नहीं कहा जा सकता कि इस घटना के पीछे लॉरेंस ही है।


पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और देशभर की नजरें इस केस पर टिकी हुई हैं। बाबा सिद्दीकी महाराष्ट्र की सियासत में एक चर्चित चेहरा थे। वह इसी साल कांग्रेस छोड़कर एनसीपी (अजित गुट) में शामिल हुए थे। उन्हें भव्य इफ्तार पार्टियां करने के लिए जाना जाता था, जिसमें सलमान खान, शाहरुख खान जैसे बॉलीवुड के नामचीन सितारे शामिल होते थे। बॉलीवुड के तमाम छोटे-बड़े सितारों से उनकी पार्टियां जगमग रहती थीं। वह 48 सालों तक कांग्रेस में रहे थे और बांद्रा पश्चिम से तीन बार विधायक भी रहे। वह महाराष्ट्र में राज्य मंत्री भी रह चुके थे।
Next Story