भारत
BIG BREAKING: विमान हादसे में 265 लोगों की मौत, पुलिस ने दिया बड़ा बयान
Shantanu Roy
13 Jun 2025 12:28 AM IST

x
बड़ी खबर
Ahmedabad. अहमदाबाद। गुरुवार दोपहर अहमदाबाद से लंदन जा रहे एयर इंडिया के बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान के क्रैश होने से पूरा देश शोक में डूब गया है। हादसे में अब तक 265 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। अहमदाबाद पुलिस और प्रशासन ने बताया कि मृतकों में विमान में सवार 241 यात्री और 24 स्थानीय नागरिक शामिल हैं, जो बी.जे. मेडिकल कॉलेज और सिविल अस्पताल परिसर स्थित स्टाफ क्वार्टर्स में रह रहे थे। विमान टेकऑफ के कुछ ही मिनटों बाद एयरपोर्ट से मात्र तीन किलोमीटर दूर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
अहमदाबाद से लंदन जा रहा विमान जब हादसे का शिकार हुआ ठीक उसी वक़्त का वीडियो
— Umashankar Singh उमाशंकर सिंह (@umashankarsingh) June 12, 2025
pic.twitter.com/JUVwWcjYDs
टक्कर के बाद भड़की भीषण आग, कई मकान तबाह
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोपहर करीब 2:10 बजे टेकऑफ के तुरंत बाद ही विमान से असामान्य आवाजें आने लगी थीं। चंद पलों में ही विमान ने संतुलन खो दिया और मेघाणीनगर क्षेत्र में अस्पताल परिसर के पीछे स्थित स्टाफ क्वार्टर्स पर गिर पड़ा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चारों तरफ आग की लपटें फैल गईं और दर्जनों घरों में धुआं और चीख-पुकार गूंजने लगी। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग, एंबुलेंस सेवा, एनडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक काफी जानमाल का नुकसान हो चुका था।
शवों की पहचान के लिए 1000 से अधिक DNA सैंपल
सिविल अस्पताल प्रशासन के अनुसार, हादसे में मारे गए 265 लोगों के शव अस्पताल लाए जा चुके हैं। चूंकि कई शव बुरी तरह झुलस चुके हैं, इसलिए डीएनए जांच के ज़रिए उनकी पहचान की जा रही है। अब तक 1000 से अधिक डीएनए सैंपल लिए जा चुके हैं। परिजनों की भीड़ अस्पताल के बाहर बेसब्री से अपनों की खबर जानने के लिए इंतज़ार कर रही है। विमान में सवार सभी 242 लोगों में से कोई भी जीवित नहीं बचा। एयर इंडिया की ओर से जारी प्रारंभिक बयान में बताया गया कि विमान में 8 क्रू मेंबर भी सवार थे, जिनमें दो पायलट शामिल थे। सभी की मौके पर ही मौत हो गई। एयर इंडिया ने शोक व्यक्त करते हुए सभी मृतकों के परिवारजनों को यथासंभव सहायता देने का वादा किया है।
Tagsअहमदाबाद विमान हादसाAhmedabad plane crashबोइंग 787 ड्रीमलाइनरBoeing 787 Dreamlinerएयर इंडियाAir Indiaविमान दुर्घटनाplane accidentटेकऑफ क्रैशtakeoff crashमेघाणीनगरMeghaninagarसिविल अस्पतालCivil Hospitalबी.जे. मेडिकल कॉलेजB.J. Medical Collegeमृतकों की संख्याdeath tollडीएनए पहचानDNA identificationराहत कार्यrelief operationआग लगनाfire breakoutक्रू मेंबर मौतcrew member deathप्रधानमंत्री शोक संदेशPM condolenceहाई लेवल जांचhigh-level investigationफ्लाइट रिकॉर्डरflight recorderविमान टेक्निकल फॉल्टplane technical fault
Next Story





