भारत

झारखंड शराब घोटाले में नया मोड़, उद्योगपति सिद्धार्थ सिंघानिया के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

Shantanu Roy
12 Jun 2025 8:12 PM IST
झारखंड शराब घोटाले में नया मोड़, उद्योगपति सिद्धार्थ सिंघानिया के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी
x
छग
Raipur. रायपुर। झारखंड में सामने आए बहुचर्चित शराब घोटाले की जांच में नया मोड़ आया है. इस मामले में छत्तीसगढ़ के उद्योगपति सिद्धार्थ सिंघानिया के खिलाफ झारखंड की विशेष भ्रष्टाचार निवारण अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है. झारखंड एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) द्वारा की जा रही जांच में अब तक यह सामने आया है कि इस घोटाले से राज्य को 38 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है. अधिकारियों के अनुसार यह राशि जांच के आगे बढ़ने के साथ और बढ़ सकती है।

जांच में यह भी उजागर हुआ है कि छत्तीसगढ़ के कई कारोबारी इस घोटाले से सीधे या अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े हुए हैं. रायपुर निवासी सरोज लोहिया, बच्चा लोहिया और अतीमा खन्ना, भोपाल के मनीष जैन और राजीव द्विवेदी, तथा पुणे के अजीत जयसिंह राव, अमित प्रभाकर सोलंकी और सुनील कुंभकर को भी पूछताछ के लिए नोटिस भेजे गए हैं. हालांकि, अब तक इनमें से कोई भी जांच एजेंसी के समक्ष उपस्थित नहीं हुआ है. जरूरत पड़ने पर इन सभी के विरुद्ध भी गिरफ्तारी वारंट जारी की जा सकती है।

सूत्रों के अनुसार, जब छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले की जांच के दौरान सिद्धार्थ सिंघानिया के निवास पर छापा डाला गया था, तो वहां से एक महत्वपूर्ण डायरी बरामद हुई थी. इस डायरी में झारखंड में संचालित शराब सिंडिकेट की योजना और रणनीतियों का विवरण था. इसमें यह भी उल्लेख था कि किस तरह से व्यापार में अड़चन डालने वालों को ‘मैनेज’ किया जाए. अब तक इस मामले में झारखंड ACB ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें शामिल हैं।

पूर्व प्रधान सचिव (उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग) विनय कुमार चौबे
पूर्व संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह
महाप्रबंधक (वित्त) सुधीर कुमार दास
पूर्व महाप्रबंधक (वित्त सह अभियान) सुधीर कुमार
प्लेसमेंट एजेंसी मार्शन के प्रतिनिधि नीरज कुमार सिंह
जांच एजेंसी का कहना है कि घोटाले की गहराई और दायरा बहुत व्यापक है और इसमें कई राज्यों के कारोबारी, अधिकारी और निजी एजेंसियां शामिल हो सकती हैं.
Tagsझारखंड शराब घोटालासिद्धार्थ सिंघानिया गिरफ्तारी वारंटछत्तीसगढ़ उद्योगपतिझारखंड ACB जांच38 करोड़ नुकसानसरोज लोहियाबच्चा लोहियाअतीमा खन्नामनीष जैन भोपालराजीव द्विवेदीअजीत जयसिंह रावअमित प्रभाकर सोलंकीसुनील कुंभकरशराब सिंडिकेट डायरीभ्रष्टाचार निवारण अदालतJharkhand liquor scamSiddharth Singhania arrest warrantChhattisgarh businessmanJharkhand ACB probe₹38 crore lossliquor syndicate diarySaroj LohiaBaccha LohiaAtima KhannaManish Jain BhopalRajeev DwivediAjit Jaysingh RaoAmit Prabhakar SolankiSunil Kumbhakaranti-corruption courtछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़chhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story
null