भारत

BIG BREAKING: दिनदहाड़े 15 साल की बच्ची का अपहरण, देखें LIVE VIDEO...

Shantanu Roy
30 July 2025 8:02 PM IST
BIG BREAKING: दिनदहाड़े 15 साल की बच्ची का अपहरण, देखें LIVE VIDEO...
x
परिजनों में मचा हड़कंप
Noida. नोएडा। सेक्टर-53 स्थित गिझोड़ गांव में मंगलवार को दिनदहाड़े एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। मदर टेरेसा स्कूल के मुख्य गेट के पास एक 15 वर्षीय नाबालिग बच्ची का कार सवार बदमाशों द्वारा अपहरण कर लिया गया। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसकी फुटेज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना उस समय हुई जब बच्ची स्कूल से निकल रही थी। तभी सफेद रंग की एक कार तेज रफ्तार में आई और उसमें बैठे बदमाशों ने बच्ची को जबरन अंदर खींच लिया।


मौके से फरार हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान की कोशिश शुरू कर दी है। पुलिस की कई टीमें गठित कर दी गई हैं और अपहरणकर्ताओं की तलाश में संभावित इलाकों में छापेमारी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को जल्द बच्ची को सकुशल बरामद करने का भरोसा दिलाया है। फिलहाल मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरे क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
Next Story