भारत

ISIS मॉड्यूल पर बड़ा एक्शन: RAW, IB और NIA का छापा, देखें वीडियो

jantaserishta.com
11 July 2021 8:43 AM IST
ISIS मॉड्यूल पर बड़ा एक्शन: RAW, IB और NIA का छापा, देखें वीडियो
x

ISIS मॉड्यूल और टेरर फंडिंग के मामले में रॉ (RAW) और आईबी (IB) के साथ एनआईए (NIA) ने जम्मू कश्मीर(Jammu Kashmir) में 10 ठिकानों पर रेड की है. जांच एजेंसियां कई लोगों से पूछताछ भी कर रही हैं.

आईएसआईेस के टेरर मैगजीन को लेकर यह छापेमारी की गई है. इस मैगजीन के अबतक 17 संस्करण छप चुके हैं.
मंथली मैगजीन में भारत, बांग्लादेश, श्रीलंका और मालदीव के बारे में कवर किया जाता है. माना जा रहा था कि यह मैगजीन अफगानिस्तान से प्रकाशित होती थी लेकिन जांच में पता चला कि इसका प्रकाशन आईएस से संबंधित जम्मू-कश्मीर/दिल्ली की टीम करती है. अब जांच एजेंसियों ने जम्मू कश्मीर के 10 ठिकानों पर छापेमारी की है.
सूत्रों के मुताबिक एनआईए ने सुबह दारूल उलूम, दलाल मोहल्ला, नवाबाजार, में पुलिस, एसओजी, एसडीपीओ के कई अधिकारियों के साथ रेड मारी थी. तलाशी अभियान के दौरान कुछ ऑफिस रिकॉर्ड, एक लैपटॉप सीज किया साथ ही अदनान अहमद नदवी को गिरफ्तार किया जो हाका बाजार का रहने वाला है. बता दें कि यह दारूल उलूम उत्तर प्रदेश के लखनऊ स्थित दारूल उलूम से संबद्ध है. छापेमारी खत्म होने के बाद जांच एजेंसी की टीमें वापस लौट गई हैं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story