भारत

जम्मू-कश्मीर में SIA का बड़ा एक्शन

jantaserishta.com
14 May 2022 10:58 AM IST
जम्मू-कश्मीर में SIA का बड़ा एक्शन
x

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के राज्य अन्वेषण ब्यूरो (SIA) ने आतंकवाद के वित्त पोषण से जुड़े मामले में IPC में एपीएचसी पाकिस्तान के अध्यक्ष के पैतृक आवास समेत 12 ठिकानों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने बताया कि गांधीनगर पुलिस थाने में एक मामला दर्ज किया गया था, जिसके बाद इसे गहन जांच के लिए एसआईए को सौंप दिया गया।

अधिकारियों के मुताबिक, जांच एजेंसी के कर्मियों ने शुक्रवार को स्थानीय पुलिस की मदद से जम्मू, कठुआ, डोडा और कश्मीर के दर्जनभर ठिकानों पर छापे मारे। उन्होंने भद्रवाह के मस्जिद मोहल्ला इलाके में स्थित एक मकान की भी तलाशी ली।
रिपोर्ट के अनुसार, इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद बेचने वाले एक व्यक्ति के आवास और दुकान पर छापे मारे गए। अधिकारियों ने बताया कि एसआईए ने मस्जिद मोहल्ला इलाके में जुबैर खतीब के मकान की तलाशी ली।
बताया जाता है कि जुबैर का पिता हुसैन खतीब 20 वर्षों से अधिक समय से पाकिस्तान में है। वह प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन से जुड़ा हुआ है। खबरों के मुताबिक, जुबैर की दुकान से एक वाई-फाई राउटर जब्त किया गया है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story