
x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
प्रयागराज: प्रयागराज में मंगलवार की दोपहर बड़ा हादसा हो गया। एक जर्जर मकान का बारजा भरभराकर गिरने से हलवाई समेत तीन लोगों की मौत हो गई। धमाके के साथ गिरे मकान से उठे धूल के गुबार से पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। आसपास के लोग भाग खड़े हुए। कुछ देर में ही पुलिस और प्रशासन को घटना की जानकारी हुई तो आला अफसर भी मौके पर पहुंचे। सीएम योगी ने हादसे पर दुख जताते हुए अधिकारियों को बचाव और राहत कार्य तेजी से करने के निर्देश दिये हैं।
घटना मुठ्ठीगंज के हटिया इलाके में हुई है। अफसरों के अनुसार हटिया पुलिस चौकी के ठीक सामने एक जर्जर मकान का बारजा गिरा है। मौके पर हलवाई समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हलवाई के अलावा मृतकों में नैनी निवासी 2 मजदूर हैं।
डीएम संजय कुमार खत्री और एसएसपी शैलेश पांडे भी मौके पर पहुंचे। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए एसआरएन अस्पताल भेजा गया है। अन्य लोगों के दबे होने की आशंका को देखते हुए मलबे को हटाने का कार्य तेजी से चल रहा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





