भारत

बड़ा हादसा: पलक झपकते ही जमींदोज हुई चार मंजिला इमारत, देखें पूरा नजारा

jantaserishta.com
5 Dec 2022 4:38 PM IST
बड़ा हादसा: पलक झपकते ही जमींदोज हुई चार मंजिला इमारत, देखें पूरा नजारा
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

देखें वीडियो।
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में चार मंजिला इमारत भरभराकर गिर पड़ी. इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. गनीमत रही कि इस घटना में कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ. इमारत गिरने की घटना का वीडियो सामने आया है. बताया जा रहा है कि इस इमारत को स्थानीय बिल्डर बना रहा था, जिसे एमसीडी ने डेंजर घोषित कर दिया था.
जानकारी के अनुसार, यह मामला आज सुबह नॉर्थ दिल्ली के शास्त्री नगर इलाके का है. सुबह होने की वजह से बहुत कम लोग अपने घरों से निकले थे. कुछ लोग थे, जो गली में मौजूद थे. उन लोगों ने चार मंजिला इमारत में कुछ हलचल देखी तो आसपास से हटने लगे. वहीं कुछ लोग मोबाइल से वीडियो बनाने लगे.
इस दौरान देखते ही देखते इमारत भरभराकर गिर गई. गली से कुछ महिलाएं गुजर रही थीं, जो तुरंत इमारत के पास से हट गईं. मकान के गिरते ही आसपास हड़कंप मच गया. गनीमत यह रही कि इस घटना में जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ. मौके पर लोग जमा हो गए. आनन-फानन में घटना की जानकारी पुलिस को दी गई.
मकान गिरने की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गईं. बताया जा रहा है कि स्थानीय बिल्डर इस बिल्डिंग को कुछ महीने पहले से बना रहा था, उसी समय से ये बिल्डिंग झुकी हुई थी.
MCD ने इस बिल्डिंग को पहले ही डेंजर घोषित कर दिया था. नोटिस जारी करने से पहले ही इसे खाली करा लिया गया था. इसलिए एक बड़ा हादसा होने से टल गया. फिलहाल सुरक्षा की दृष्टि से आसपास के घरों को खाली करा दिया गया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story