भारत

बौड़ में भुट्टिको का नया शोरूम

Shantanu Roy
26 Nov 2025 5:59 PM IST
बौड़ में भुट्टिको का नया शोरूम
x
Kullu. कुल्लू। हथकरघा व कुल्लू शालों का नाम देश व विदेशों में रोशन करने वाली सहकारी सभा भुट्टिको का 31 वां शो रूम बौड़ नुरपुर में एक बार फिर से अपने ग्राहकों की सुविधा के लिए खुल गया है जिसका विधिवत पूजन एवं शुभारंभ भुट्टिको के उपाध्यक्ष रोहित ठाकुर ने किया। भुट्टिको के अध्यक्ष एवं पूर्व बागबानी मंत्री ठाकुर सत्य प्रकाश ने बताया कि इस स्थान पर पहले से ही भुट्टिको का अपना अच्छा व्यवसाय था अपनी भूमि व शोरूम था जो फोरलेन की जद में आकर बंद हो गया था।


अब भुट्टिको ने इस क्षेत्र में स्थित अपने ग्राहकों को सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से पुन:अपना शो रूम खोल दिया है, जिसकी आज से विधिवत शुरुआत हुई है। उन्होंने कहा कि भुट्टिको जहां गुणवता से लवरेज पारम्परिक शैली के परिधानों को सुदृढ़ कर रही है वहीं नवीनतम शैली के डिजाईनों को भी फैशनाकूल बनाने में कामयाब हुई है। यही वजह है कि भुट्टिको के पास वर्तमान में अपने ग्राहकों की एक लम्बी श्रृंखला है। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि इस क्षेत्र के लोगों का सहयोग और आर्शीवाद हमारे उत्पादों के प्रति पूर्व की भांति मजबूती के साथ भुट्टिको को अवश्य प्राप्त होगा।
Next Story