भारत

आतंकी हमले में घायल दूसरे मजदूर भूपेंद्र की भी मौत

Nil dhankar
1 Aug 2026 8:24 AM IST
आतंकी हमले में घायल दूसरे मजदूर भूपेंद्र की भी मौत
x

रायपुर/कश्मीर। हमले में घायल दूसरे मजदूर भूपेंद्र की भी मौत हो गई, भूपेंद्र बलौदाबाज़ार के रहने वाले थे। 2021-22 में भी प्रवासी मजदूर और ग़ैर स्थानीय लोगों को निशाना बनाकर हत्या की गई थी। TRF ने हमले की ज़िम्मेदारी ली है।

बता दें कि जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का अभियान तेज हो गया है। कुलगाम के केल्लाम इलाके में शुक्रवार देर शाम हुए आतंकी हमले के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। इस हमले में छत्तीसगढ़ के एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हुआ है।

लश्कर से जुड़े संगठन 'द रेजिस्टेंस फ्रंट' (TRF) ने कल शाम करीब 8:30 बजे कुलगाम के केल्लाम इलाके में आतंकी हमला करने की कोशिश की। जिसमें छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों की मौत हो गई है।

सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर ली है और खूफिया जानकारी के आधार पर बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। दोनों मजदूर छत्तीसगढ़ के बताए जा रहे हैं. मृतक की पहचान 24 वर्षीय दीपक रात्रे के रूप में हुई है. वहीं 28 वर्षीय भूपेंद्र के रूप में हुई।

सीएम साय ने जताया दुःख

कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की दुखद मृत्यु एवं एक श्रमिक के घायल होने की खबर अत्यंत पीड़ादायक है। छत्तीसगढ़ सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। मृतक श्रमिकों को विनम्र श्रद्धांजलि।

Next Story