भारत
2,063 करोड़ जमा न करवाने से भानुपल्ली बिलासपुर-बेरी रेल परियोजना प्रभावित
Shantanu Roy
1 Aug 2026 4:49 PM IST

x
हमीरपुर। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर द्वारा लोकसभा में पूछे गए प्रश्न के उत्तर में रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने स्पष्ट किया है कि भानुपल्ली-बिलासपुर-बेरी (63 किलोमीटर) नई रेललाइन परियोजना का कार्य हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा अपनी वित्तीय जिम्मेदारियों का निर्वहन नहीं किए जाने के कारण प्रभावित हो रहा है। मंत्रालय के अनुसार लागत साझेदारी व्यवस्था के तहत राज्य सरकार को कुल 2,910 करोड़ रुपए का अंशदान देना था, जिसके मुकाबले अब तक केवल 847 करोड़ रुपए ही जमा किए गए हैं।
इस प्रकार 2,063 करोड़ रुपए की राशि अभी भी बकाया है, जिससे परियोजना के क्रियान्वयन और भुगतान प्रभावित हो रहे हैं। इसके अतिरिक्त बिलासपुर-बेरी खंड के लिए भूमि अधिग्रहण एवं भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया भी अभी तक पूरी नहीं हुई है, जिससे निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही है। अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार हिमाचल प्रदेश में आधुनिक रेल अवसंरचना के विस्तार के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि भानुपल्ली-बिलासपुर खंड के लिए भूमि अधिग्रहण लगभग पूरा हो चुका है, वन स्वीकृति भी प्राप्त हो चुकी है।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





