भारत
भाखड़ा विस्थापितों को मिलेंगे प्लॉट, 27 प्रभावित परिवारों को 18 मार्च को होगा आबंटन
Shantanu Roy
27 Feb 2026 3:28 PM IST

x
Bilaspur. बिलासपुर। हरियाणा के जिला सिरसा में बसाए गए भाखड़ा बांध विस्थापितों के लिए बड़ी राहत भरी खबर है। लंबे समय से लंबित मांग के बाद 27 प्रभावित परिवारों को आबादी प्लॉटों का आबंटन किया जाएगा, जिसके लिए 18 मार्च की तिथि निर्धारित की गई है। यह आबंटन पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय चंडीगढ़ के आदेशों के अनुसार किया जा रहा है। इस संदर्भ में बीबीएमबी प्रबंधन और बिलासपुर जिला प्रशासन को लिखित तौर सूचित किया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड के (बीबीएमबी) के कार्यकारी अभियंता (आवास) एवं अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में यह प्रक्रिया संपन्न होगी। प्लॉटों का आबंटन नंगल टाउनशिप प्रशासन की देखरेख में किया जाएगा, जो कि तय शेड्यूल के तहत हरियाणा राज्य की तहसील डबवाली के देसू जोधा गांव में होगा।
यहां भाखड़ा बांध विस्थापितों के लिए आरक्षित आबादी क्षेत्र में सभी पात्र परिवारों को उपस्थित रहने का आग्रह किया गया है, ताकि आबंटन की प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी की जा सके। उच्च न्यायालय के इस फैसले से बिलासपुर जिले के प्रभावित परिवार लाभान्वित होंगे। इन 27 लाभार्थियों में अधिकांश परिवार बिलासपुर जिले के घुमारवीं तहसील के अंतर्गत आने वाले बडग़ांव से संबंधित हैं। उधर, बिलासपुर जिला के उपायुक्त राहुल कुमार ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि बिलासपुर जिला से संबंध रखने वाले 27 प्रभावित परिवारों को 18 मार्च को प्लॉटों का आबंटन किया जाएगा। यह प्रक्रिया बीबीएमबी के अधिकारियों की उपस्थिति में होगी। बिलासपुर जिला के 27 भाखड़ा विस्थापितों को प्लॉट दिए जाने हैं। इनमें 13 प्रभावित परिवार बडग़ांव तहसील घुमारवीं के हैं, जबकि पांच परिवार डोहक, एक बहल-फतुआ, एक कथोन, तीन कुटेहड़ा, एक मटला, जबकि दो परिवार ऊना जिला से संबंधित हैं, जिनमें एक ढियोंगली और दूसरा परिवार मगनोहल मियां से है। प्रभदयाल, रामदयाल, गंगाराम, ओमप्रकाश, परसराम, ज्योतिप्रकाश, भगतराम, प्रभा, अच्छरू, खजाना, बलदेव, रतन सिंह, शेर सिंह, शिवाला, ध्यान सिंह और नारायणी देवी शामिल हैं।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi News
Next Story





