भारत

मशहूर भजन गायक की बेटी के साथ छेड़छाड़, थाने में शिकायत में कही यह बात

jantaserishta.com
4 Aug 2021 8:58 AM IST
मशहूर भजन गायक की बेटी के साथ छेड़छाड़, थाने में शिकायत में कही यह बात
x
गंभीर आरोप लगाए गए हैं.

हरियाणा के गुरुग्राम (Gurugram) में सुप्रसिद्ध भजन गायक की बेटी ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज करवाया है. गुरुग्राम के सुशांत लोक थाने में ये शिकायत दर्ज करवाई गई है, जिसमें श्याम कोहली नाम के शख्स पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं.

आरोप है कि नवंबर 2020 के दौरान श्याम कोहली ने घर में आकर छेड़छाड़ की, तब से लेकर अब तक युवती ने शिकायत दर्ज नहीं करवाई थी. शिकायत में बताया गया है कि क्योंकि पिता की मौत के बाद वह परेशान थीं, इसलिए शिकायत नहीं करवाई.
गुरुग्राम पुलिस ने अब इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और इसकी जांच की जा रही है. शिकायत में बताया गया है कि जब गायक अस्पताल में थे, तब श्याम कोहली उनके घर पर आया था और घर में अकेला देख उसने अश्लील हरकतें कीं.
मशहूर भजन सिंगर का इसी साल के शुरुआत में निधन हो गया था. दशकों तक लोगों के दिलों पर राज़ करनेवाले इस सिंगर ने 80 साल की उम्र में दिल्ली में अंतिम सांस ली थी.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story