भारत

Shahpur में सिंचाई के लिए मिलेगी बेहतर सुविधाएं

Shantanu Roy
24 Jun 2024 12:16 PM GMT
Night. रैत. उप मुख्यसचेतक, विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि किसानों को सिंचाई के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं। इसके लिए सिंचाई की नई परियोजनाओं की कार्य योजना भी तैयार की गई। रविवार को शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में 20 लाख की लागत से निर्मित बड़ोदर कूहल का विधिवत शुभारंभ करने के उपरांत मुख्य उपसचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि एक करोड़ 38 लाख की लागत से मेटी, घरोह, बंडी कल्याड़ा, नागनपट्ट के किसानों के लिए कूहल का निर्माण किया जाएगा ताकि खेतों में
सिंचाई की बेहतर सुविधा मिल सके।
केवल सिंह पठानिया ने कहा कि पिछले कई वर्षों से बड़ोदर कूहल को ठीक करने की मांग किसानों द्वारा उठाई जा रही थी इस कार्य को प्राथमिकता देते हुए अब ठीक किया गया है तथा कूहल में अब पानी की सप्लाई शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू एवं उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के आशीर्वाद से शाहपुर क्षेत्र के लिए एक करोड़ 38 लाख से मेटी, घरोह, बंडी, कल्याड़ा, नागनपट्ट के किसानों के खेतो की सिंचाई के लिए कूहल बनाई जाएगी। इससे किसानों की एक हजार चार सौ कनाल के लगभग भूमि की सिंचाई होगी।इस अवसर पर अधिशाषी अभियंता जलशक्ति अमित डोगरा, एसडीओ रज्जाक, बीडीओ महेश, प्रधान रेशम बेगम, पूर्व प्रधान हंसराज, पूर्व पंचायत समिति सदस्य रणदीप राणा, सलीम खान, सम्मू, अर्जुन सिंह, रमन कुमार, सादिक खान, सुधीर धीमान, पम्मी धीमान, विनोद कुमार, मनु मेहरा, कल्पिन्दर सिंह सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Next Story