
x
Kullu. कुल्लू। कुल्लू जिले के पर्यटन नगरी मनाली और इसके ऊंचाई वाले क्षेत्रों में गुरुवार शाम हुई भारी बारिश के बाद ब्यास नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया। नदी के उफान पर आने से स्थानीय लोगों और पर्यटकों में चिंता का माहौल है। प्रशासन ने हालात को देखते हुए अलर्ट जारी कर दिया हैए जबकि पुलिस और प्रशासनिक टीमें नदी किनारे निगरानी में जुट गई हैं। लगातार हो रही बारिश के कारण ब्यास नदी में पानी का बहाव सामान्य दिनों की तुलना में काफी तेज हो गया है। नदी का जलस्तर बढऩे के बाद प्रशासन ने लोगों से नदी और नालों के किनारे नहीं जाने की अपील की है। पुलिस की टीमें संवेदनशील स्थानों पर तैनात हैं और लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों तथा पर्यटकों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी जा रही है।
मनाली प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। यदि बारिश का दौर जारी रहता है तो नदी का जलस्तर और बढ़ सकता है। ऐसे में सभी संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। आपदा प्रबंधन, पुलिस और अन्य एजेंसियां किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। प्रशासन ने पर्यटकों से विशेष सावधानी बरतनेए नदी किनारे फोटो खिंचवाने या सेल्फी लेने से बचने तथा मौसम विभाग और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। स्थानीय लोगों से भी अनावश्यक यात्रा से बचने और किसी भी आपात स्थिति की जानकारी तुरंत प्रशासन या पुलिस को देने को कहा गया है। इसी को देखते हुए प्रशासन किसी भी संभावित खतरे से बचाव के लिए सतर्क है।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdatesHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





